TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी में बच्चों ने किया पौधरोपण, बनाया सैकड़ों पेड़ों वाला टेरेस गार्डन
Jhansi News: भूमि ने अपने भाई मौलिक रविकुल के साथ अपने टेरेस गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
झांसी में बच्चों ने किया पौधरोपण (photo: social media )
Jhansi News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल लाइन निवासी भूमि रविकुल ने अपने जन्मोत्सव को एक खास अंदाज़ में मनाते हुए प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और जिम्मेदारी का परिचय दिया। भूमि ने अपने भाई मौलिक रविकुल के साथ अपने टेरेस गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। बच्चों ने सैकड़ो हरे-भरे फलदार उन्नत किस्म के पौधे लगाकर अनोखा टेरेस गार्डन बनाया है।
इस मौके पर भूमि ने कहा कि जन्मदिन सिर्फ केक काटने और पार्टी करने का ही नहीं, बल्कि प्रकृति को कुछ लौटाने का भी अवसर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर साल वह अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करती हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती हैं।
पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
मौलिक रविकुल ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सकेगा।
टेरेस गार्डन में नीम, तुलसी, गुड़हल और एलोवेरा जैसे औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा आम, चीकू, अमरुद, अआर, संतरा, अंगूर, सहतूत,स्टोवेरी,बादाम, चंदन, चिरोंजी के उन्नत फलदार पौधे लगे हैं। स्थानीय निवासियों ने भूमि की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का सुझाव दिया।
समाज को जागरूक करने का एक सशक्त उदाहरण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भूमि और मौलिक रविकुल द्वारा लिया गया यह संकल्प न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा लेकिन प्रभावशाली कदम है, बल्कि समाज को भी जागरूक करने का एक सशक्त उदाहरण है।


