पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Kalyan Singh Death Anniversary:पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 21 Aug 2025 1:49 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि
X

Kalyan Singh death Anniversary

Kalyan Singh Death Anniversary: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर मेयर ने कल्याण सिंह के कार्यों और सिद्धांतों को याद किया।

राम मंदिर आंदोलन में भूमिका

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कल्याण सिंह ने जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है। उनका जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित था। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह की निर्णायक भूमिका को याद किया और अविस्मरणीय बताया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के विचार प्रासंगिक हैं, जो समाज को सही दिशा दिखा रहे हैं। भाजपा ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसी के तहत पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकार मौजूद थे, जिन्होंने बाभू कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की है।

कल्याण सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लें

इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे कल्याण सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लें और राष्ट्र सेवा में अपना विशेष योगदान दें। कल्याण सिंह का निधन 21 अगस्त 2021 को हुआ था। वे भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। उनको हमेशा सादगी ईमानदारी और मजबूत इच्छा शक्ति के लिए याद किया जाता रहेगा। इस श्रद्धांजलि समारोह में शामिल लोगों ने कल्याण सिंह के योगदान को याद किया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

1 / 3
Your Score0/ 3
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story