Kanpur News: कानपुर में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, नागरिक सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग

Kanpur News: पवन गुप्ता ने सरकारी अस्पतालों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि मरीजों को डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। जांच और दवाओं के लिए दलालों का खेल चल रहा है।

Tanya Verma
Published on: 13 Aug 2025 5:41 PM IST
Kanpur News: कानपुर में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, नागरिक सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग
X

कानपुर में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  (photo: social media )

Kanpur News: कानपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और जोनल प्रभारी गयादीन अनुरागी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त विजयेन्द्र पांडियन से मुलाकात की।

पवन गुप्ता ने सरकारी अस्पतालों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि मरीजों को डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। जांच और दवाओं के लिए दलालों का खेल चल रहा है। लोग महंगे निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को मजबूर हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी गंभीर समस्याएं हैं। कई निजी स्कूल आरटीई के तहत गरीब बच्चों को दाखिला नहीं दे रहे हैं। जुलाई 2025 में प्रशासन ने ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की नोटिस जारी की थी। लेकिन भ्रष्टाचार के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर है। अध्यक्ष ने कहा कानपुर की सड़कों और जलभराव, कूड़ा गंदगी,आवारा जानवर की समस्या ने कानपुर की छवि बहुत खराब की है।नगर निगम सुनता नहीं और लोग परेशान रहते हैं। कानपुर महानगर कांग्रेस ने मंडलायुक्त से मांग रखी कि इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कानपुर की जनता को राहत दिलवाने के लिए वे तत्काल उचित कदम उठाएं।

स्वास्थ और शिक्षा संबंधित मुद्दे पर कड़ी कार्यवाही

मंडलायुक्त ने स्वास्थ और शिक्षा संबंधित मुद्दे पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि स्वास्थ महकमे में दलालों को सफाया और शिक्षा में कमजोर वर्ग के बच्चों को सम्मान से उनका अधिकार मिले ये सुनिश्चित किया जाएगा।साथ ही गढ्ढे दार सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए भी नगर निगम और अन्य विभागों को सख्ती से कहा जाएगा।

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,कांग्रेस संगठन जोनल प्रभारी और पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी,प्रतिभा अटल पाल,वसुंधरा वर्मा,राजलक्ष्मी सिंह,श्याम यादव,रितेश यादव,पदम मोहन मिश्रा,आसिफ, राहुल अनिकेत ,योगेश ,दिवाकर, अमित लकी,इकबाल,राकेश साहू,अजय श्रीवास्तव शीलू,राम जी दुबे,आशुतोष शुक्ला,विनोद अवस्थी,हमजा निहाल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story