Kanpur News: कानपुर में उद्योग व्यापार मंडल समिति की बैठक: कई बिंदुओं पर हुई चर्चा, व्यापारियों ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, आगामी रणनीति भी तैयार

Kanpur News: जीएसटी से व्यापारियों को हो रही समस्याओं के संदर्भ में प्रदेश के लगभग 61 जनपदों में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है।

Tanya Verma
Published on: 25 July 2025 9:31 PM IST
Chamber of Commerce and Industry Committee meeting in Kanpur: Several points discussed, important decisions taken by traders
X

कानपुर में उद्योग व्यापार मंडल समिति की बैठक: कई बिंदुओं पर हुई चर्चा, व्यापारियों ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय (Photo- Newstrack)

Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति बैठक शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को सिविल लाइंस स्थित रास होटल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक के मुख्य बिंदु:

जीएसटी से व्यापारियों को हो रही समस्याओं के संदर्भ में प्रदेश के लगभग 61 जनपदों में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है।

आगामी 3 अगस्त 2025 को दिल्ली के आकाशवाणी ऑडिटोरियम में एक भव्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

विभिन्न बाजारों से आए जिला के पदाधिकारियों ने जीएसटी, बिजली एवं फूड सेफ्टी विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दे उठाए।

आज की बैठक में मुख्य निर्णय:

चुन्नीगंज में बन रहे कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व सांसद स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा जी के नाम से किया जाए।

संगठन में युवा पदाधिकारियों को आगे आना चाहिए।

व्यापार मंडल विभिन्न समस्याओं के लिए कमिश्नर से भेंट करेगा।

आने वाले समय के लिए रणनीति:

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा 31 अगस्त 2025 को बिठूर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में करने का निर्णय भी लिया गया।

संगठन के आगामी जिलास्तरीय त्रिवार्षिक चुनाव की तारीख और आगामी कार्यक्रम उसी आम सभा में तय किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मणिकांत जैन, रामेश्वर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश सिंह, सत्य प्रकाश जायसवाल, टीकम सेठिया, पवन दुबे, रामजी शुक्ला, संत मिश्रा, नीरज दीक्षित, बालकृष्ण गुप्ता, चंद्रप्रकाश ओमर, सीपी सोमानी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 / 10
Your Score0/ 10
Tanya Verma
ABOUT THE AUTHOR

Tanya Verma

Next Story