TRENDING TAGS :
Lakhimpur Kheri: नेपाल के अंदर कर्फ्यू में ढील, पेट्रोलियम टैंकरों के लिए मिली अनुमति
Lakhimpur Kheri News: गुरुवार को कर्फ्यू लगा रहा लेकिन शाम को पेट्रोलियम टैंकरों को नेपाल में जाने की अनुमति दे दी गई। शुक्रवार को नेपाल में कर्फ्यू के समय ढील दी गई।
नेपाल के अंदर कर्फ्यू में ढील (photo: social media )
Lakhimpur Kheri News: नेपाल के धनगढ़ी शहर में विरोध प्रदर्शन के साथ हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। नेपाल में कर्फ्यू लगने के बाद लोगों के आवागमन से लेकर बार्डर पार के लिए सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। बुधवार को भी नेपाल के धनगढ़ी में हिंसा प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को कर्फ्यू लगा रहा लेकिन शाम को पेट्रोलियम टैंकरों को नेपाल में जाने की अनुमति दे दी गई। शुक्रवार को नेपाल में कर्फ्यू के समय ढील दी गई। सुबह दस से छह बजे तक ही कर्फ्यू चल रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम कमर्शियल वाहनों का भी संचालन शुरू कर दिया गया।
नेपाल में हुई हिंसा के मामले को लेकर भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर स्थित नेपाल सीमा से सटे जंगल से लेकर नदी नालों पर सुरक्षा कर्मियों का पहरा चौबीस घंटे जारी है। सुरक्षा कर्मी बार्डर से एक ओर से दूसरी ओर उन्हीं को आने दे रहे हैं जिन्हें खासा इमरजेंसी है। बार्डर पर तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा और बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में भारतीय कामगार भी नेपाल में फंस कर रह गए थे जो अब अब धीरे धीरे अपने घर पहुंचने लगे हैं। नेपाल से इमरजेंसी समस्या वाले भारतीय नागरिकों को बार्डर के पार आने दिया जा रहा है। शुक्रवार को नेपाल में कर्फ्यू के समय ढील दी गई। कर्फ्यू की समय-सीमा अब सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक रखी गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम कमर्शियल वाहनों का भी संचालन शुरू कर दिया गया।
सुरक्षा में कोई कमी नहीं, बिना अनुमति प्रवेश नहीं
मंगलवार को नेपाल के धनगढ़ी में जुलूस प्रदर्शन के बाद शुरू हुई हिंसा की आग गौरीफंटा बार्डर से 50 मीटर दूर नेपाल भंसार तक आ पहुंची थी। भीड़ ने भंसार कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद गौरीफंटा बार्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया था। बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी बार्डर की सीमाओं पर तैनात कर दिए गए थे जो आज भी तैनात हैं। बार्डर पर बिना अनुमति किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा कर्मी नदी के किनारों से लेकर जंगल व गांवों में तैनात रहकर सुरक्षा में लगे हुए हैं। भारत की ओर से जाने वाले नेपाल के नागरिक की नागरिकता चेक करने के बाद उन्हें बार्डर के उस पार जाने दिया जा रहा है और नेपाल से भारत आने वाले भारतीयों को आधार कार्ड देखने के बाद उन्हें इंट्री दी जा रही है।


