TRENDING TAGS :
नेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, पड़ोसी देश के पूर्व सांसद ने ओली को ठहराया जिम्मेदार
Siddharthnagar News: नेपाल में हिंसा और तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने हिंसा के लिए प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को जिम्मेदार ठहराया है।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: नेपाल में हिंसा और अराजकता की स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। नेपाल में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं और कई इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
इंडो-नेपाल सीमा के ककरहवा, अलीगढ़वा समेत अन्य बॉर्डर पॉइंट्स पर नेपाल से आने-जाने वाले नागरिकों की सघन चेकिंग की जा रही है। सीमा पर तैनात पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।नेपाल से लौटे भारतीय पर्यटकों ने बताया कि नेपाल में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि "हम किसी तरह से सुरक्षित भारत लौट पाए हैं, अब यहाँ आकर राहत महसूस हो रही है। नेपाल में चारों ओर भय और अराजकता का माहौल है।"
इस मुद्दे पर नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने बयान देते हुए कहा कि वर्तमान हिंसा के लिए पूरी तरह प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि काठमांडू में राजनीतिक बैठकों का दौर तेज हो गया है और जल्द ही एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। इसके बाद नेपाल में हालात सामान्य होने की उम्मीद है।फिलहाल, भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


