लखनऊ पुलिस की दो जगह हुई मुठभेड़! गोली लगने से 2 लुटेरे घायल, लूट का माल हुआ बरामद

Lucknow News: लखनऊ में लूट पाट की घटनाओं पर पुलिस तेजी के साथ एक्टिव हो रही है। इसी सक्रियता के चलते पुलिस ने तड़के 2 लुटेरे को पकड़ लिया।

Hemendra Tripathi
Published on: 5 May 2025 10:54 AM IST (Updated on: 5 May 2025 6:27 PM IST)
लखनऊ पुलिस की दो जगह हुई मुठभेड़! गोली लगने से 2 लुटेरे घायल, लूट का माल हुआ बरामद
X

Lucknow News: लखनऊ में तेजी से बढ़ रही लूट और स्नेचिंग की घटनाओं पर पुलिस टीम तेजी के साथ एक्टिव होती हुई नजर आ रही है। इसी सक्रियता के चलते सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया लेकिन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश घायल हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस की उस बदमाश के साथ भी दूसरे स्थान पर मुठभेड़ हुई। पुलिस का कहना है कि पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में दूसरे बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दोनों बदमाश ट्रांस गोमती के अलग अलग इलाकों में महिलाओं से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पहले बदमाश के गोली लगते ही भागा दूसरा बदमाश, धड़पकड़ के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान बसैक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर आ रहे संदिग्ध बदमाशों को जब रोकने का प्रयास किया गया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। एक बदमाश के पैर में गोली लगते ही दूसरा बदमाश मौके से भाग गया। आनन फानन में पुलिस ने दौड़ाकर उसक पीछा किया। इसी बीच सहारा पुल के पास उसी भागे हुए बदमाश के साथ दूसरी मुठभेड़ हुई। यहां भी पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में बदमाश को घायल कर दिया गया।

कब्जे से चेन, पर्स, देसी तमंचा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

पुलिस ने बताया कि घायल अवस्था में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की पहचान मोनू राजपूत और महेश रावत के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चेन, पर्स, देसी तमंचा के साथ साथ बिना नंबर की बाइक बरामद हुई हैं। इसके साथ ही पुलिस टीम ने बताया कि दोनों बदमाशों ने हाल ही में गोमतीनगर व उसके आस-पास के इलाकों में महिलाओं से लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

1 / 1
Your Score0/ 1
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story