TRENDING TAGS :
UP Weather Update: यूपी में मानसून की वापसी! लुढ़केगा पारा, लखनऊ में आज राहत की उम्मीद
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 12 सितंबर यानी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में दिन का मौसम हल्का गर्म और आंशिक रूप से बादलों से छाया रहने की संभावना है।
UP Weather Update (photo: social media)
UP Weather Update: इस वक़्त पूरे देश में मानसून का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी पड़ना शुरू हो गयी है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अब भी भारी वर्षा की संभावनाएं बनी हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में 14 सितंबर के बाद, हिमाचल प्रदेश में 13 से 14 सितंबर को और उत्तराखंड में 12 से 15 सितंबर के बीच भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत में गरज के साथ वर्षा हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में आने वाले हफ्ते में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है।
आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम?
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज वर्षा की संभावना बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की आशंका है, इसलिए चेतावनी भी जारी कर दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी वर्षा की संभावना है, लेकिन भारी वर्षा का अलर्ट फिलहाल नहीं है। फिलहाल यूपी में वर्षा की कम आशंका है, लेकिन अगले 2 दिनों में मानसून का प्रभाव दोबारा देखने को मिल सकता है।
आज लखनऊ का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 12 सितंबर यानी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में दिन का मौसम हल्का गर्म और आंशिक रूप से बादलों से छाया रहने की संभावना है। रात के वक़्त बादल ज़्यादा घने हो सकते हैं, जिससे तापमान में कम हो सकता है, लेकिन वर्षा की संभावनाएँ फिलहाल बेहद कम हैं।
आज लखनऊ में तापमान का अनुमान
सुबह: आज दिन में तापमान करीब 27-30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। सुबह-सुबह कुछ वक़्त के लिए बादल लगे रहेंगे, जिससे धूप कम होगी और नमी का अहसास होगा।
दोपहर: दिन में तापमान बढ़कर 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। दोपहर के वक़्त सूरज की रोशनी तेज होगी, खासतौर से 12 बजे से 3 बजे के बीच।
शाम और रात: शाम होते-होते तापमान धीरे-धीरे कम हो जाएगा। रात में तापमान करीब 28-30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
आज लखनऊ में वर्षा की क्या संभावना है ?
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल वर्षा की संभावना न्यूनतम है:
- दिन में आसमान में बादल लगे रहेंगे और आंशिक सूर्य परिवर्तनशील मौसम के संकेत हैं, लेकिन वर्षा सक्रिय नहीं हो रही।
- शाम के वक़्त बादलों का घनत्व बढ़ेगा, लेकिन वर्षा होने का अलर्ट नहीं है।
- हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मूसलधार वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
बता दे, आज 12 सितंबर को राजधानी लखनऊ का मौसम गर्म और आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हवा में नमी का स्तर उच्च रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी ज़्यादा महसूस होगी। वर्षा की संभावना फिलाहल बहुत कम है और ज़्यादातर समय धूप-छाँव देखने को मिलेगा। यदि आज आपका घर से बाहर जाने की कोई योजना है तो दोपहर के वक़्त धूप से बचने के लिए हल्के कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पीते रहें।


