×

Lucknow News: अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र के संघर्षों को किया याद, बताया सच्चा समाजवादी

Lucknow News: सपा प्रमुख ने राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपाइयों ने मनाया छोटे लोहिया का जन्मदिन।

Ashish Pandey
Published on: 5 Aug 2023 2:37 PM GMT (Updated on: 5 Aug 2023 3:39 PM GMT)
Lucknow News: अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र के संघर्षों को किया याद, बताया सच्चा समाजवादी
X
अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र के संघर्षों को किया याद, बताया सच्चा समाजवादी : Photo- Newstrack

Lucknow News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंच कर वहां स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से भी जाना जाता है। अखिलेश यादव ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि वे एक सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने समाज के लिए काफी कुछ किया है।

सपा ने जनेश्वर मिश्र की जयंती धूमधाम से मनाई। मुरादाबाद, बलिया, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़ सहित कई जिलों में सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई और उनके संघर्षों को याद किया। जब भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी राजनीति की चर्चा होती है तो जनेश्वर मिश्र का नाम जरूर लिया जाता है क्योंकि बिना इनके नाम लिए यह चर्चा पूरी नहीं होती। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अक्सर समाजवाद पर बोलते हुए जनेश्वर मिश्र का नाम जरूर लेते थे।

जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से भी जाना जाता है

सपा मुखिया अखिलेश यादव जब भी समाजवाद पर बोलते हैं जनेश्वर मिश्र का नाम जरूर लेते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता रहे जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से भी जाना जाता है। 5 अगस्त को उन्हीं छोटे लोहिया का जन्मदिन होता है, जिसे समाजवादी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया का जन्मदिन शनिवार को पार्टी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया। समाजवादियों ने छोटे लोहिया के संघर्ष की भी चर्चा की।

5 अगस्त 1933 को यूपी के बलिया के शुभ नाथहि गांव में पैदा हुए जनेश्वर मिश्रा समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के बड़े अनुयायियों में गिने जाते हैं। जनेश्वर मिश्र पर छात्र जीवन में ही उनके ऊपर लोहिया के विचारों का प्रभाव पड़ गया था। समाजवादी युवजन सभा जॉइन करने के बाद मिश्रा पहली बार राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आए। इस मौके पर सत्येंद्र उपाध्याय, तारकेश्वर मिश्र, पूर्व मंत्री अंबिका चैधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र चैधरी मीना उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story