राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, अखिलेश यादव को हिरासत में लेने का विरोध

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 11 Aug 2025 4:49 PM IST (Updated on: 11 Aug 2025 5:36 PM IST)
राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, अखिलेश यादव को हिरासत में लेने का विरोध
X

Samajwadi Party Protest

Lucknow News: दिल्ली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश हाई था, वे लगातार सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्तियां थीं और वे तानाशाही नहीं चलेगी व लोकतंत्र की हत्या बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे।

राहुल गांधी के नेतृत्व में पैदल मार्च

अखिलेश यादव को हिरासत में तब लिया गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद संसद भवन से इलेक्शन कमीशन ऑफिस तक पैदल मार्च कर रहे थे। पुलिस ने मार्च को बीच में रोक दिया और सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया। इनमें अखिलेश यादव भी शामिल थे, जिन्हें बाद में पुलिस स्टेशन से छोड़ दिया गया है। जैसे ही यह खबर लखनऊ पहुंची। तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे।


लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे

उन्होंने हजरतगंज चौराहे पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्तियां थीं और वे "तानाशाही नहीं चलेगी" और "लोकतंत्र की हत्या बंद करो" जैसे नारे लगा रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, यह लोकतंत्र के खिलाफ है।



बरसात के बीच प्रदर्शनकारी डटे रहे

बारिश की तेज बौछारों के बीच भी प्रदर्शनकारी डटे रहे। सपा के एक स्थानीय नेता ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया। यह लोकतंत्र का अपमान है। हम तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही तितर-बितर कर दिया। कुछ को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भी हिरासत में लेने की निंदा की है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story