TRENDING TAGS :
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में एंटी-रैगिंग सप्ताह ! छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, कैंपस में रैगिंग खत्म करने का लिया संकल्प
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी और आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की आरे से आयोजित एंटी-रैगिंग सप्ताह का समापन समारोह सोमवार को धूमधाम से हुआ।
Lucknow News: Photo-Social Media
Lucknow Today News: लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी और आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की आरे से आयोजित एंटी-रैगिंग सप्ताह का समापन समारोह सोमवार को धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रोफेसर अंचल श्रीवास्तव (भौतिक विज्ञान विभाग, निदेशक सांस्कृतिक और अध्यक्ष आतंरिक शिकायत प्रकोष्ठ) ने भाग लिया।
समारोह के दौरान प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने रैगिंग के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि रैगिंग की शुरुआत ओलंपिक के खेलों से हुई थी, लेकिन समय के साथ यह एक गंभीर समस्या बन गई। उन्होंने यह भी बताया कि शैक्षिक संस्थानों में रैगिंग से न केवल माहौल दूषित होता है, बल्कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
रैगिंग विरोधी गतिविधियों में छात्रों को किया सम्मानित
इस मौके पर हिंदी विभाग में आयोजित निबंध लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
निबंध प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम स्थान: हर्षिता आर्या (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: अंशुमान शिवम् सिंह (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: अनामिका चतुर्वेदी (प्री-पीएच.डी)
चतुर्थ स्थान: सुमित कुमार रावत (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता
द्वितीय स्थान: सुमित कुमार रावत (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: शुभम गुप्ता (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
चतुर्थ स्थान: अंशुमान शिवम् सिंह (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
भविष्य में रैगिंग को खत्म करने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल ने छात्रों से आह्वान किया कि वे भविष्य में नए छात्रों के साथ रैगिंग का कोई भी रूप न अपनाएं और इस मुद्दे पर पूरी सख्ती से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुपम पटेल ने किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षकों, प्रो. रीता चौधरी, प्रो. सूरज बहादुर थापा, प्रो. हेमांशु सेन, प्रो. श्रुति, प्रो. अलका पांडेय, डॉ. सेंथिल कुमार, डॉ. राहुल पांडेय, डॉ. सुधा, डॉ. आकांक्षा, डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह और डॉ. सीमा यादव ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की।


