BJP नेता ने अखिलेश यादव व सपा कार्यकर्ताओं से बताया जान का खतरा! कहा- 'घर के बाहर हो रही रेकी', हजरतगंज थाने में दी शिकायत

UP BJP vs SP: थाने पहुंचकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जान का खतरा बताया है।

Hemendra Tripathi
Published on: 2 July 2025 2:31 PM IST (Updated on: 2 July 2025 4:18 PM IST)
BJP नेता ने अखिलेश यादव व सपा कार्यकर्ताओं से बताया जान का खतरा! कहा- घर के बाहर हो रही रेकी, हजरतगंज थाने में दी शिकायत
X

Poster War: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी की ओर से लखनऊ में व्यंग्यात्मक पोस्टर लगाकर उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा करने के साथ ही नए पोस्टर विवाद को जन्म दे दिया है। मंगलवार को लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर लगे पोस्टर को लखनऊ नगर निगम की टीम ने चंद घंटों में हटवा दिया था, जिसके कुछ घंटे बाद ही 1090 चौराहे पर लगे पोस्टर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर फाड़ दिया और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। पोस्टर लगने से लेकर फाड़ने तक का ये विवाद यूं ही नहीं खत्म हुआ। अब भाजपा के युवा नेता अमित त्रिपाठी ने बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जान का खतरा बताया है।

अखिलेश यादव के इशारे पर फाड़ा गया पोस्टर, अब मिल रही जान से मारने की धमकी

भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से फैलाए जा रहे जातीय उन्माद व सामाजिक विद्वेष के विरोध में कुछ व्यंगात्मक पोस्टर लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर लगाए थे। अमित त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इशारों पर उनके कार्यकर्ताओं ने अलग अलग चौराहों पर लगे पोस्टरों को मौके पर जाकर फाड़ दिया और बीच चौराहे अराजकता करने लगे। जिसके बाद अब मुझे परिवार सहित जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

कॉमेंट में घर का पता लगाने की बात लिख रहे सपाई, आवास के बाहर हो रही रेकी

अमित त्रिपाठी ने अपनी तहरीर के कहा कि व्यंग्यात्मक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से अलग अलग माध्यमों से पीड़ित के घर का पता लगाने की बात कॉमेंट में कही है। इतना ही नहीं, पीड़ित अमित त्रिपाठी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर फाड़ने के बाद से ही जानकीपुरम स्थित घर के सामने से कई समाजवादी झंडे लगी गाड़ियां भी रेकी करते हुए देखी गई है। पीड़ित अमित त्रिपाठी ने कहा कि उनके व उनके परिवार के ऊपर जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके व उनके परिवार के ऊपर किसी भी प्रकार का जानलेवा हमला होता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके कार्यकर्ताओं की होगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story