TRENDING TAGS :
लखनऊ में हुआ पुस्तक 'हमारे पूर्वज' का लोकार्पण, साहित्य जगत की कई हस्तियों को किया गया सम्मानित
Lucknow News: उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में बी.एम.एन सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान कार्यक्रम 2024 का भव्य आयोजन किया गया।
Lucknow News: आज यानी 18 मई को दोपहर 4 बजे उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के निराला सभागार मे बी.एम.एन सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम एवं सम्मान कार्यक्रम 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के तौर पर पवन सिंह (सदस्य विधान परिषद), पवनपुत्र बादल (संयुक्त महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद), सी पी चंद की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम मे अमित कुमार मल्ल की दसवीं पुस्तक हमारे पूर्वज का लोकार्पण हुआ। जो मल्ल वर्ष 1983 से साहित्य के क्षेत्र मे कार्य कर रहे है और इन्हे कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान कार्यक्रम में दयानन्द पाण्डेय को बंश बहादुर मल्ल यूट्यूबर/ ब्लॉगर सम्मान, डॉ नयना डेलीवाला, अहमदाबाद को सुभाष मल्ल सम्मान दिया गया। प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रयागराज और महेन्द्र भीष्म, लखनऊ को बलदेव मल्ल सम्मान दिया गया। दरियाव मल्ल सम्मान डॉ शिव मंगल सिंह तथा डॉ जीतेन्द्र कुमार सिंह, सोनभद्र को दिया गया। प्रीति अरुण त्रिपाठी को राम दास सिंह युवा कवियत्री सम्मान दिया गया। कात्यायनी सिंह को पार्वती मल्ल यूट्यूबर सम्मान दिया गया। डॉ सरिता सिंह, गोरखपुर को तिलक राजी कुवरि मल्ल युवा कवियत्री सम्मान दिया गया। सरला शर्मा को संस्थान सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सरला शर्मा ने किया। अमित कुमार मल्ल व अन्य ने अतिथियों को फूल देकर उन्हें सम्मानित किया। अमित कुमार मल्ल ने अतिथियों का स्वागत और उनका संक्षिप्त परिचय दिया ।
दो घंटे चला कार्यक्रम
यह कार्यक्रम लगभग 2 घंटे चला, इस कार्यक्रम मे संजय श्रीवास्तव (विद्युत लोकपाल उत्तर प्रदेश), सतीश ग्रोवर (पूर्व अपर महानिदेशक दूरदर्शन), जे.पी त्रिवेदी (रिटायर्ड आई.ए.एस), नागेश्वर सिंह (रिटायर्ड आई.पी.एस), अशोक कुमार सिंह (रेटियार्ड अपर आयुक्त), संजीव कुमार सिंह (नेता भाजपा, गोरखपुर), रमा शंकर सिंह (रिटायर्ड जॉइंट केन कमिश्नर), अजय सिंह (आजमगढ़), के.के सिंह, के.बी सिंह, रामदेव सिंह, प्रभुरंजन त्रिपाठी, डी.पी सिंह, नीता मल्ल, पी.पी सिंह, बी.पी यादव, कुलभास्कर सिंह, अक्षत मल्ल, अनिरुद्ध सिंह, मयंक सिंह, कन्हइया सिंह, अभय सिंह राठौर, कुलदीप सिंह, आदि की उपस्थिति रही।


