मानवता की सेवा को सलाम! सीएम योगी ने लखनऊ के इस अस्पताल को दिया 'भामाशाह सम्मान', जानिए क्यों खास है यह अस्पताल

Lucknow News: इस दौरान विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों को उनके उल्लेखनीय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया।

Priya Singh Bisen
Published on: 28 Jun 2025 7:37 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: व्यापारी कल्याण दिवस के मौके पर आज शनिवार राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों को उनके उल्लेखनीय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया।

'भामाशाह सम्मान' से किया गया सम्मानित

इसी कड़ी में, लखनऊ के प्रतिष्ठित श्री हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट अस्पताल को 'भामाशाह सम्मान' से सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताबिक, इससे राज्य सरकार द्वारा उन संस्थानों को सम्मानित किया जाता है, जो काफी लम्बे वक़्त से सामाजिक सेवा में लगे हुए हैं और आम जनता के कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।

इससे सम्मानित होकर ट्रस्ट से जुड़े लोगों में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। बड़ी बात यह रही कि यह ट्रस्ट पिछले 64 सालों से मानवता की सेवा में लगातार सक्रिय है और यह सम्मान उनके अथक कोशिशों की असल पहचान बना।

श्री विद्या सागर गुप्ता जी के कोशिशों का परिणाम

इस अस्पताल की स्थापना वरिष्ठ समाजसेवी श्री विद्या सागर गुप्ता जी के कोशिशों का परिणाम यही, जिनका उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना था। आज भी अस्पताल उसी उद्देश्य के साथ कार्यरत है और प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराता है।

योगी आदित्यनाथ ने ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से अपने संबोधन में ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, "ऐसे संस्थान समाज के सच्चे स्तंभ होते हैं, जो बिना किसी लोभ के मानव सेवा को अपना धर्म मानते हैं। सरकार का दायित्व है कि इस तरह की कोशिशों को प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें सम्मान दिया जाए।" बता दे, कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी ट्रस्ट की सेवाओं को 'प्रेरणादायक' बताया।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया था, जिसमें पूरे प्रदेश में व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर अन्य कई संगठनों और व्यापारियों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

बता दे, श्री हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट को मिला यह सम्मान न केवल संस्था के लिए बल्कि पूरे लखनऊ के लिए गर्व की बात है। आने वाले वक़्त में ट्रस्ट अपने सेवा कार्यों को और विस्तार देने की योजना बना रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story