KGMU डाक्टरों की सफलताछ सीएमएस छात्र अक्षय दीप की हालत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया

सीएमएस कानपुर रोड के छात्र अक्षय दीप शुक्ला को बास्केटबॉल पोल गिरने से गंभीर सिर की चोट आई थी। KGMU की विशेषज्ञ टीम की देखरेख में आठ दिनों बाद उनकी हालत में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

Newstrack Network
Published on: 17 Nov 2025 8:37 PM IST
KGMU Doctor
X

KGMU Doctor (Photo_ Social Media)

Lucknow News: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड के 17 वर्षीय छात्र अक्षय दीप शुक्ला के साथ खेल अवधि के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया, जब बास्केटबॉल खेलते समय उन पर अचानक एक भारी बास्केटबॉल पोल गिर पड़ा। इस दुर्घटना में छात्र को गंभीर सिर की चोट (हेड इंजरी) आई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन और सहपाठियों द्वारा तत्काल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया गया।

अस्पताल पहुँचने पर, न्यूरोसर्जरी विभाग की विशेष टीम ने मरीज की जाँच की और आवश्यक सीटी स्कैन एवं अन्य परीक्षण किए। रिपोर्टों के अनुसार, चोट गंभीर थी परंतु सर्जिकल हस्तक्षेप (ऑपरेशन) से सुधार की कोई संभावना नही थी। मरीज को तत्काल वेंटिलेटर की आवश्यकता थी। मरीज को ट्रॉमा वेंटिलेटरी यूनिट (TVU) में भर्ती किया गया, जहाँ उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उसकी देखभाल डॉ. ज़िया अरशद (टीवीयू प्रभारी) और डॉ. राम गोपाल मौर्य की विशेष निगरानी में की गई।

लगातार आठ दिनों की गहन आईसीयू देखभाल, दवाओं और मॉनीटरिंग के बाद मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। आज मरीज को सफलतापूर्वक वेंटिलेटर से हटाया गया (एक्सट्यूबेट किया गया) और अब वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। डॉक्टरों के अनुसार, अक्षय दीप अब सचेत, स्थिर और उपचार को अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा है।

डॉ. ज़िया अरशद, टीवीयू प्रभारी ने बताया कि यदि मरीज की स्थिति इसी प्रकार स्थिर बनी रही, तो अगले कुछ दिनों में उसे वार्ड में स्थानांतरित कर आगे की चिकित्सा और पुनर्वास (rehabilitation) शुरू किया जाएगा।

केजीएमयू की ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर टीम के सामूहिक प्रयास और समय पर उपचार से इस गंभीर रूप से घायल छात्र की स्थिति में तेजी से सुधार संभव हुआ है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story