TRENDING TAGS :
Lucknow News: अखिलेश यादव के birthday पर शुरू हुआ विवाद! सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ा BJP नेता का व्यंगात्मक पोस्टर, तंजिया अंदाज में दी थी बधाई
Lucknow News: लखनऊ के कई चौराहों पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़े ही तंजिया अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए लगवाए गए पोस्टर को समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया।
Controversy started on Akhilesh Yadav birthday Samajwadi Party workers tore satirical poster of BJP leader Amit Tripathi
Lucknow News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, लखनऊ के कई चौराहों पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़े ही तंजिया अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाया था। पोस्टर में जन्मदिन की बधाई देने के साथ साथ व्यंग किया गया था। जिसके चलते धीरे धीरे पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शुरू हो गईं। पोस्टर के वायरल होते ही एक ओर जहां लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर लगे पोस्टर को नगर निगम ने उखाड़ दिया तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर लगे इसी पोस्टर को मौके पर जाकर फाड़ दिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर अखिलेश यादव जिंदाबाद के लगाए नारे
लखनऊ के 1090 चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी की ओर से लगवाए गए पोस्टर को शाम होते होते फाड़ दिया गया। देर शाम समाजवादी पार्टी की स्टूडेंट विंग यानी समाजवादी छात्र सभा से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता 1090 चौराहे पर पहुंचे और एक झटके में पोस्टर को फाड़ दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। पोस्टर में अखिलेश यादव को जन्मदिवस की शुभकामना देते हुए व्यंगात्मक टिप्पणी की गई थी। अखिलेश यादव के जन्मदिन के साथ ही सपा और बीजेपी के बीच एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू होता हुआ नजर आ रहा है।
3 घंटे के भीतर ही हटवा दी गयी हजरतगंज चौराहे पर लगी होर्डिंग
भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी की ओर से मंगलवार को अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर तंजिया अंदाज में लगवाई गयी होर्डिंग / पोस्टर को नगर निगम की ओर से हटवा दिया गया। होर्डिंग से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू में तो कहा जा रहा था कि सपा के कई बड़े नेता इस होर्डिंग को हटवाने के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन अचानक बारिश शुरू होते ही सपा नेता तो मौके पर नहीं पहुंचे बल्कि होर्डिंग लगने के 3 घंटे के भीतर ही नगर जंगम की टीम वहां पहुंच गई और भाजपा नेता अमित त्रिपाठी की ओर से लगवाई गई होर्डिंग को उतरवा दिया गया। इसके साथ ही मौके पर सपा नेता की ओर से भी लगवाई गई एक बधाई होर्डिंग को भी नगर निगम ने हटवा दिया। नगर निगम की टीम की ओर से कहना है कि इन होर्डिंग्स को बिना परमिशन लिए ही लगवाया गया था, जिसके चलते नगर निगम टीम ने इन्हें हटाने की कार्रवाई की है।


