Lucknow News: आक्सीजन अस्पताल जांच मामला , दोगुने दाम पर लगाया था बच्चे को इंजेक्शन

Lucknow News: ऑक्सीजन हॉ​स्पिटल में इलाज दौरान बच्चे की मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि बच्चा बेड से गिरकर घायल हुआ था।

Shubham Pratap Singh
Published on: 27 July 2025 7:45 PM IST
Lucknow News
X

Oxygen Hospital Child Death investigation Case

Lucknow News: ऑक्सीजन हॉ​स्पिटल में इलाज दौरान बच्चे की मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि बच्चा बेड से गिरकर घायल हुआ था। शरीर में दर्द व बुखार होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं अस्पताल के डॉक्टर दूसरी बीमारी बताकर इलाज किया था। बच्चे को लगाई गई इंजेक्शन दो गुनी कीमत बताकर लगाया गया था। एडी मंडल डॉ.जीपी गुप्ता की जांच में अभी तक यह साक्ष्य मिले हैं। एडी मंडल का कहना है बच्चे की इलाज की फाइल से लेकर सभी दस्तावेज संग अस्पताल संचालक को बुलाया गया है।

मालूम हो कि, ठाकुरगंज के दूध मंडी स्थित जंगली पीर बाबा की मजार के पास रहने वाली सोमैया का बेटा जियान (3) को परिजनों ने बुखार होने की ​शिकायत पर बीते दिनों ऑक्सीजन हॉ​स्पिटल में भर्ती कराया था। मृतक के मामा मोहम्मद रफी ने बताया कि उनका भांजा बुखार से पीड़ित था। बेड से गिरने से उसके शरीर में दर्द था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद राहत मिल गई थी। बीते रविवार शाम डॉक्टर ने 50 हजार रुपये का इंजेक्शन लगने की बात कही थी। बच्चे की मां सोमैया ने जेवर गिरवी रखकर रुपये का इंतजाम किया था। मामा मोहम्मद रफी का कहना है इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई थी। एडी मंडल डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, बच्चे की फाइल में बीमारी की साफ वजह दर्ज नहीं है। वहीं इंजेक्शन कीमत 26 हजार रुपये ऑनलाइन है। जबकि परिजनों से 50 हजार रुपये लिए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य लापरवाही मिली है। सभी ​बिंदुओं की जांच करके आगे की कार्रवाई होगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shubham Pratap Singh
ABOUT THE AUTHOR

Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh is a Former Reporter at Newstrack.com.

Next Story