Lucknow News: हजरतगंज स्थित कसमंडा अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Lucknow News: तेजी से अन्य फ्लैटों की ओर बढ़ रही आग को देखते हुए घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Hemendra Tripathi
Published on: 9 Jun 2025 4:49 PM IST (Updated on: 9 Jun 2025 4:51 PM IST)
Lucknow News: हजरतगंज स्थित कसमंडा अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
X

हजरतगंज स्थित कसमंडा अपार्टमेंट के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग   (photo: Newstrack.com)

Lucknow News: लखनऊ में गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, ऐसे में लखनऊ के अलग अलग इलाकों से वाहनों व फ्लैट आदि में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटनाएं तेजी के साथ सामने आ रही हैं। सोमवार को भी लखनऊ के हजरतगंज स्थित कसमंडा अपार्टमेंट के फ्लैट में भीषण आग लग गयी। फ्लैट से उठ रहे धुएं को देखकर पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोग अपने-अपने फ्लैट से निकल कर बाहर की ओर भागने लगे। तेजी से अन्य फ्लैटों की ओर बढ़ रही आग को देखते हुए घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि इस आग की घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट में बिजली के उपकरण में शॉर्ट सर्किट होने से फैली आग

आपको बता दें कि कसमंडा अपार्टमेंट के डी ब्लॉक के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट में बिजली से चलने वाले उपकरण में शॉर्ट सर्किट से तारों में आग लग गई। ये आग बिजली के तारों से होते हुए दूसरे फ्लैट तक जाने लगी, जिससे फ्लोर पर रहने वाले सभी लोगों में अपरा तफरी मच गई। मौके पर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस टीम के साथ दमकल विभाग की टीम एक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग की टीम ने तेजी के साथ हौज लाइन बिछाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

आग लगने से बिजली के काफी उपकरण जलकर खाक हो गए। आग से निकल रहा धुंआ पूरे फ्लोर पर दिखना शुरू हो गया, जिसके चलते दमकल विभाग की टीम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर सभी फ्लैट को सुरक्षा के नजरिए से खाली कराया। दमकल कर्मियों का कहना है कि इस आज की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग की चपेट में आने से बिजली के कई उपकरण जल गए हैं, जिससे फ्लैट मालिक का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story