TRENDING TAGS :
Kgmu News: केजीएमयू के गांधी वार्ड में पानी का संचालन हुआ बंद घंटों तक परेशान रहे मरीज और तीमारदार
Lucknow News: केजीएमयू के गांधी वार्ड में पानी के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों खासी दुसवारियां झेलनी पड़ी। विरोध के बाद वार्ड का मोटर बनवाया गया ।
KGMU ( File Photo)
Lucknow News: रविवार को केजीएमयू के गांधी वार्ड में पानी के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी दुसवारियां झेलनी पड़ीं। पूरे वार्ड में न तो पिने के लिए पानी मिल पा रहा था न ही शौचालय में पानी था। इसके कारण लोगों ने काफी विरोध किया, जिसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने कुछ घंटों बाद मोटर सही कराकर पानी की सुचारू व्यवस्था शुरू की। विरोध भी जताया, जिसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने कुछ घंटे में ही मोटर सही करवाया।
केजीएमयू के गांधी वार्ड में मेडिसिन विभाग के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। यहां रविवार सुबह से पानी का संकट गहरा गया। मरीज और तीमारदार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। कई तीमारदारों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से पानी की किल्लत की शिकायत की। इसके बावजूद दोपहर एक बजे तक पानी का संकट दूर नहीं हो सका। शौचालय और बाथरूम तक में पानी न आने से मरीजों को शौच, नहाने की परेशानी उठानी पड़ी। तीमारदार को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
खाली पड़ा था वाटर कूलर
दूसरे तल पर तो सुबह 10 बजे वॉटर कूलर भी खाली हो गए। नतीजतन तीमारदारों को बाजार से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। तीमारदार अनिल का कहना है कि पानी कि किल्लत बीते कई दिनों से है, लेकिन सुबह और शाम को पानी आ जाता था। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि सुबह मोटर में खराबी आई थी। जानकारी होने पर उसे जल्द ही सही करवा लिया गया था। अब पानी की आपूर्ति हर तल पर सभी जगह पर निर्बाध रूप से हो रही है। किसी मरीज और तीमारदार को परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है।


