अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और ज्वाइंट सीपी मैदान में उतरे

Lucknow News: इस अभियान में नगर आयुक्त गौरव कुमार, डीएम विशाख जी अय्यर और ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 21 Aug 2025 4:23 PM IST (Updated on: 21 Aug 2025 6:23 PM IST)
अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और ज्वाइंट सीपी मैदान में उतरे
X

अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन   (photo: social media )

Lucknow News: राजधानी लखनऊ को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से गुरुवार को अभियान चलाया गया। यह अभियान स्वास्थ्य भवन से लेकर कैसरबाग चौराहे तक चलाया गया। उसमें नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मिलकर काम किया। इस अभियान में नगर आयुक्त गौरव कुमार, डीएम विशाख जी अय्यर और ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

अवैध दुकानों को हटाया गया

इस दौरान बाजार खाला के हैदरगंज क्षेत्र में अवैध रूप से बने ढांचों और दुकानों को हटाया गया। इन अवैध कब्जों के कारण रास्ते संकरे हो गए थे। वहां पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही थी। नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध ढांचों को हटाया। इससे रास्ते चौड़े और साफ हो गए। इस अभियान के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि अधिकारियों ने बिना रुकावट के अपना काम जारी रखा और अवैध कब्जों को हटा दिया गया।


यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करना और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ते बनाना है। यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं है, बल्कि एक निरंतर प्रक्रिया है, जो शहर को और अधिक व्यवस्थित और रहने लायक बनाने के लिए जारी रहेगी। इस कार्रवाई से साफ हो गया कि प्रशासन शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए कितना गंभीर है। इसमें नागरिक भी अपना सहयोग दे रहे है।


अभियान से नागरिकों में संदेश

इस अभियान से नागरिकों में संदेश गया प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। यह कदम शहर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है, इससे सड़कों पर भीड़ कम होगी और यातायात सुगम होगा। इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रह सकते है। नगर निगम का शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का लक्ष्य है। यह कार्रवाई यातायात की समस्या को सुलझाएगी, शहरी सौंदर्य में सुधार लाएगी, जिससे लखनऊ एक बेहतर शहर बन पाएगा।



1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story