लखनऊ में करंट लगने से छात्रा की मौत, छत पर कपड़े सुखाते समय हुआ हादसा

Lucknow News: बंथरा में कक्षा-7 की 12 वर्षीय छात्रा पलक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। जब पलक छत पर कपड़े सुखाने गई थी।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 3 Aug 2025 10:18 PM IST
Lucknow electric shock incident
X

Lucknow electric shock incident (Photo: Social Media)

Lucknow News: शहर के बंथरा क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा-7 की 12 वर्षीय छात्रा पलक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। जब पलक छत पर कपड़े सुखाने गई थी। वहां लगे बल्ब के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के समय घर थी अकेली

जानकारी के अनुसार हादसे के समय पलक घर पर अकेली थी। उसके पिता सतेंद्र गौतम मजदूरी करते हैं और घटना के समय काम पर गए हुए थे। मां सीमा अपने छह वर्षीय छोटे बेटे के साथ खेत में थी, जबकि बड़ा भाई पास की एक दुकान पर काम पर था। इस बीच, नहाने के बाद पलक ने कपड़े छत पर डालने के लिए जैसे ही बल्ब के तार को छुआ, उसे तेज करंट लग गया और वह वहीं गिर पड़ी। दुर्घटना का पता तब चला जब खेत से पलक का छोटा भाई घर पहुंचा। उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया, उसने पड़ोसियों को बुलाया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पड़ोसियों ने छत पर जाकर देखा तो पलक अचेत और झुलसी हुई पड़ी थी। उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी और पलक को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों के अनुसार छत पर लगे पुराने बल्ब के तार में करंट आ रहा था। अनुमान है कि तार में खराबी या नंगेपन के कारण करंट का प्रवाह हुआ और पलक सीधे उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करंट लगने से गाय की मौत

लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के पुराना दाऊद नगर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बारिश के दौरान बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह बारिश के बाद सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में करंट आ गया था। उसी दौरान गाय खंभे के संपर्क में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत नगर निगम और बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने गाय को हटाया। बिजली सुचारू करवाई।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story