दोस्ती की आड़ में हैवानियत! नशीला पदार्थ पीला कर नाबालिग से रेप, अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से रेप और ब्लैकमेल का मामला दर्ज किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 1 Sept 2025 10:30 PM IST
दोस्ती की आड़ में हैवानियत! नशीला पदार्थ पीला कर नाबालिग से रेप, अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से रेप और ब्लैकमेल का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात अप्रैल 2024 में अपनी सहेली के जरिए हिमांशु तिवारी नाम के एक युवक से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप

आरोपी हिमांशु मोहनलालगंज के सोईवा, जैतीखेड़ा का रहने वाला है। पीड़िता की मां के मुताबिक, 20 अप्रैल 2024 को हिमांशु ने उनकी बेटी को नई बस्ती सरसवां, अर्जुनगंज में बुलाया। वहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिलाया और उसके बाद उससे रेप किया। इतना ही नहीं, हिमांशु ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींच लिए।

ब्लैकमेल कर लूटे 15 लाख के गहने और नकदी

इस घटना के बाद आरोपी ने उन तस्वीरों के जरिए पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उससे रेप करता रहा। यह सिलसिला तब सामने आया जब 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी समारोह के लिए जेवरात निकालते समय परिवार को लॉकर खाली मिला। जब मां ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने पूरी आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि हिमांशु ने ब्लैकमेल कर उससे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी भी ले ली थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी अब उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने रविवार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story