लखनऊ में चेन स्नेचर गैंग का खुलासा! 4 गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद, कई घटनाओं से उठा पर्दा

लखनऊ पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से सक्रिय चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़ किया है। महिलाओं से चेन लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चार बाइक और सोने की चेन बरामद की। आरोपियों से कई वारदातों का खुलासा भी हुआ है।

Hemendra Tripathi
Published on: 24 Sept 2025 7:26 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow Police Bust Chain Snatcher Gang in Sushant Golf City 4 Arrested with Bikes and Gold Chains

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग की वारदातों ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजी से बढ़ रहे ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजधानी लखनऊ की पुलिस भी इन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की धड़पकड़ में जुटी हुई है। इसी कार्रवाई के बीच लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नैचर गैंग को बुधवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं से सोने की चेन छीनकर फरार होने वाले इस गिरोह ने बीते कुछ महीनों में दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया था। बढ़ती घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल था। पुलिस की स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल ने कार्रवाई करते हुए गैंग के वसीर अली, सुमित सिंह, अरमान गिरी और सुधीर कुमार नाम के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 4 बाइक और 4 सोने की चेन बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।

लखनऊ के कई इलाकों में देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सुशांत गोल्फ सिटी, कृष्णानगर और पीजीआई इलाके में महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल करते और वारदात के बाद उनकी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर तोड़ देते थे ताकि पहचान न हो सके। जांच में सामने आया कि गैंग ने मंदाकिनी, संतुष्टि, गोमती और भागीरथी एन्क्लेव कॉलोनियों में स्नैचिंग की। कई मामलों में असफल रहने पर वे महिलाओं के कान की बालियां भी खींच ले जाते थे। हाल ही में 22 सितंबर को मंदाकिनी एन्क्लेव में हुई घटना के बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर इन्हें उतरेटिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

बरामद हुई बाइकों पर नहीं थी नम्बर प्लेट, 6 अन्य घटनाओं का हुआ खुलासा

लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी ने विशेष टीम गठित की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से गिरोह की पहचान की। आरोपियों को घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा गया। बरामद बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं थीं और सभी पर फर्जी निशान लगाए गए थे। पुलिस ने अब तक इनसे जुड़े छह मुकदमों का खुलासा किया है। अधिकारियों का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है और अपराध नियंत्रण पर बड़ा असर पड़ेगा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 19 वर्षीय वसीर अली एग रोल का ठेला लगाता है, 20 वर्षीय सुमित सिंह छात्र है, अरमान गिरी (20) डिलीवरी बॉय है और सुधीर कुमार (24) प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। चारों के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, खासकर वसीर और सुधीर पर स्नैचिंग और चोरी के केस पंजीकृत हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

EX Reporter Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.comJournalist.hemendra@gmail.com

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story