Lucknow News: SG PGI में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, निदेशक ने गिनाईं संस्थान की ये बड़ी उपलब्धियां!

Lucknow News: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SG PGI) में आज देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। इस सुनहरे मौके पर निदेशक ने गिनाईं संस्थान की ये बड़ी उपलब्धियां...

Hemendra Tripathi
Published on: 15 Aug 2025 4:26 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SG PGI) में आज देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। इस सुनहरे मौके पर संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. राधा कृष्ण धीमन ने ध्वजारोहण किया।


राष्ट्रगान के बाद उन्होंने उपस्थित संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों को संबोधित किया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस न सिर्फ आजादी का जश्न मनाने का दिन है, बल्कि यह उन बलिदानों को भी गर्व के साथ याद करने का भी दिन है, जिनकी बदौलत हम आज आज़ादी भरी ज़िन्दगी जी रहे हैं।

निदेशक प्रो. धीमन ने संस्थान की उपलब्धियों का उल्लेख किया...


निदेशक प्रो. धीमन अपने संबोधन में पिछले एक साल में संस्थान की उपलब्धियों का विस्तृत तरीके से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि SG PGI को NIRF रैंकिंग में 6वा स्थान और NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो पूरे संस्थान परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि संस्थान में नई भर्तियों की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा रही है। यहां करीब 113 फैकल्टी पदों पर नियुक्तियां की गईं, वहीं 2240 नॉन-फैकल्टी पदों के विज्ञापन में से लगभग 1877 भर्तियां पूरी हो चुकी हैं, जिनमें से लगभग 1560 कर्मचारी संस्थान से संपर्क में आ चुके हैं।

चिकित्सा सुविधाओं का भी हुआ ज़िक्र

इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का भी विस्तार होने का जिक्र किया। प्रो. धीमन ने कहा कि हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित टेली-ICU के माध्यम से गंभीर मरीजों को उनके ही शहर में इलाज मिल सकेगा। इसके अंतर्गत PGI और यूपी के 6 मेडिकल कॉलेजों के बीच यह सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने 'सलोनी हार्ट फाउंडेशन' की पहल का भी ज़िक्र किया, जो जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को उत्कृष्ट बाल हृदय रोग चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है। इसके अलावा एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है।

रोबोटिक सर्जरी में वृद्धि - निदेशक

निदेशक ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी में वृद्धि के लिए दो और रोबोट जोड़े जा रहे हैं, जबकि गामा नाइफ तकनीक भी जल्द ही उपलब्ध होगी। रोगी प्रबंधन और इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली को लागू करने का कार्य भी शुरू किया गया है। रोगियों और उनके परिवार वालों के ठहराव के लिए गेट नंबर दो पर 1000 बिस्तरों वाले रैन बसेरे और मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य ज़ोरों-शोरों से चल रहा है।

कार्यक्रम में ये दिग्गज लोग उपस्थित रहे


बता दे, कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किये गए। अंत में संस्थान के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। इस शानदार अवसर पर संस्थान के डीन प्रो. शालीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आर. हर्षवर्धन, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लेफ्टिनेंट कर्नल जयदीप सिंह घुम्मन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य और कर्मचारी शामिल रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

EX Reporter Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.comJournalist.hemendra@gmail.com

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story