शुभांशु शुक्ला की झलक पाते ही उत्साहित हुए बच्चे! हाथों में तिरंगा... वंदे मातरम की गूंज से हुआ 'National Hero' का स्वागत

Lucknow News: लखनऊ के बेटे की महज एक झलक पाने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे एक कतार में खड़े होकर शुभांशु का इंतजार कर रहे थे।

Hemendra Tripathi
Published on: 25 Aug 2025 1:16 PM IST
शुभांशु शुक्ला की झलक पाते ही उत्साहित हुए बच्चे
X

शुभांशु शुक्ला की झलक पाते ही उत्साहित हुए बच्चे

Lucknow News: अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (आई.एस.एस.) पर कदम रखकर ऐतिहासिक उपलब्धि हांसिल करने वाले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपनी जन्मभूमि लखनऊ पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका भव्य स्वागत किया। विशेष वाहन पर सवार होकर अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला का काफिला G-20 रोड से होते हुए गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित CMS स्कूल की ओर बढ़ा।


हजारों देशभक्तों और देशभक्ति के भाव में डूबा शुभांशु का काफिला जैसे जैसे CMS स्कूल की ओर बढ़ना शुरू हुआ। वैसे वैसे निर्धारित मार्गों पर शुभांशु की राह देख रहे बच्चों में उत्साह बढ़ने लगा। लखनऊ के बेटे की महज एक झलक पाने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे एक कतार में खड़े होकर शुभांशु का इंतजार कर रहे थे।

शुभांशु भैया और 'Natioanl Hero' के नारों से गूंजा लखनऊ

एंट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का काफिला G-20 रोड से होते हुए गोमतीनगर एक्सटेंशन पहुंचा, जहां सबसे पहले DPS स्कूल के बच्चों की हाथों में तिरंगा लिए लंबी लंबी कतार देखने को मिली। जैसे ही शुभांशु शुक्ला का काफिला बच्चों के सामने से गुजरा, वैसे ही शुभांशु को देखकर बच्चे उत्साहित हो उठे। हाथों में पकड़ा तिरंगा एक हाथ से लहराते हुए 'शुभांशु भैया... शुभांशु भैया', 'National Hero शुभांशु शुक्ला' के नारे लगाने लगे।


शुभांशु शुक्ला की झलक पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। बैंड बाजे की धुन के साथ स्कूली बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते रहे। इसी बीच विशेष वाहन पर मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ सवार शुभांशु शुक्ला ने हाथ हिलाकर सभी बच्चों का प्रेम पूर्वक अभिवादन किया।

CMS स्कूल के बाहर परेड के साथ हुआ नेशनल हीरो का स्वागत


DPS स्कूल से होते हुए शुभांशु शुक्ला का काफिला CMS स्कूल के पास पहुँचा। जहां स्कूल के बाहर कुछ देर ठहर कर शुभांशु के साथ सीएमएस स्कूल के प्रबंधन ने मंच साझा किया। मंच के आसपास सीएमएस स्कूल के एस्ट्रोनॉट की वेशभूषा पहने बच्चे और उनके माता-पिता समेत स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल व कमरे में कैद किया।


इस गौरवपूर्ण क्षण को देखने के लिए सीएमएस स्कूल के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। जिसके बाद शुभांशु शुक्ला सुरक्षा के घेरे में CMS स्कूल के भीतर दाखिल हुए।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story