नगर निगम कर्मचारी संघ ने महापौर से की मुलाकात: कर्मचारियों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Lucknow Today News: इस दौरान उन्होंने नगर निगम के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

Virat Sharma
Published on: 25 Jun 2025 4:53 PM IST
Lucknow Today News
X

Lucknow Today News

Lucknow Today News: राजधानी में नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के नवनिर्वाचित महामंत्री शमील एख़लाक और उपाध्यक्ष सुखदेव यादव ने बुधवार को नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के नवनिर्वाचित कर्मचारी नेता और पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इन समस्याओं की उठाई गई मांग

बता दें कि इस बैठक में कर्मचारियों की जिन प्रमुख समस्याओं को उठाया गया, उनमें मृतक कर्मचारियों के आश्रितों की शीघ्र नियुक्ति, सभी संवर्गों में रिक्त पदों पर पदोन्नति, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों की धनराशि को NPS खातों में स्थानांतरित करने जैसी ज्वलंत मांगें शामिल थीं। पदाधिकारियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल से इन सभी मामलों में शीघ्र और सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई। वहीं कर्मचारियों को भी इस मुलाकात से काफी उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण हो जाए।

महापौर लखनऊ ने कर्मचारियों को दिया आश्वासन

इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने आश्वस्त किया कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने संगठन को विश्वास दिलाया कि अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र कर्मचारी हित में कार्यवाही की जाएगी।

संघ के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की।

लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने यह भी कहा कि नगर हित, संस्था हित और कर्मचारी हित को प्राथमिकता देते हुए सभी पक्षों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की ओर से दिए गए आश्वासन और सकारात्मक रुख के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल का आभार व्यक्त किया गया।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story