लखनऊ: नाबालिग दलित किशोरी से गैंगरेप, दो नामजद समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज

Lucknow News: लखनऊ में नाबालिग दलित किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी नामजद

Hemendra Tripathi
Published on: 29 Aug 2025 11:39 AM IST (Updated on: 29 Aug 2025 11:41 AM IST)
लखनऊ: नाबालिग दलित किशोरी से गैंगरेप, दो नामजद समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज
X

 Lucknow Dalit Girl Rape Case 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर लखनऊ पुलिस की ओर से दिखाई जा रही सक्रियता और गंभीरता के बावजूद शहर में छेड़छाड़ और रेप से जुड़ी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बावजूद लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से दी गयी तहरीर के आधार शिवा सिंह और राज नाम के दो नामजद आरोपियों के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देर रात कार में बैठाकर ले गए आरोपी, जंगल में ले जाकर किया रेप

बीकेटी थाना क्षेत्र के ग्राम दिनकरपुर झलौवा के रहने वाले पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षाय पुत्री देर रात अपने पुराने घर से बाहर बने नए घर पर जा रही थी। पिता के अनुसार, जैसे ही वह बाहर निकली, उसी दौरान सुनसान जगह पर दो लडके मेरी पुत्री का मुँह दबा कर कार पर बैठा लिया और किशोरी को जंगल में ले जाकर दो और लोगों ने किशोरी के साथ गैंग रेप की वार्डसत को अंजाम दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि इस घटना में कुल चार लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने किशोरी को लात घूसो से मारा और मुँह दबा दबा कर बोल रहे थे कि 'पसिनिया के साथ ऐसा ही करना चाहिए'।

पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

पीड़ित पिता ने कहा कि शिवा सिंह और राज नाम के आरोपी के अलावा अन्य लोगों ने किशोरी के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया और साथ ही जाति सूचक गालियां दी। इस दौरान पीड़ित किशोरी को कई गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर बीकेटी पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिवा सिंह और राज के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा संख्या 138, 70(2), 115(2), 351(3), 352, 5g, 7,6, 3(1) (द), 3(1) (ध), 3(2) (v) में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर बीकेटी का कहना है कि मामले में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

EX Reporter Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.comJournalist.hemendra@gmail.com

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story