Lucknow News: बीमारी और डिप्रेशन के चलते रिटायर्ड आईएएस के बेटे और सूडा प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया सुसाइड, क्या है पूरा मामला

Lucknow News: राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के 59 वर्षीय प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र ने शनिवार रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

Virat Sharma
Published on: 8 Jun 2025 1:39 PM IST
Lucknow News: बीमारी और डिप्रेशन के चलते रिटायर्ड आईएएस के बेटे और सूडा प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया सुसाइड, क्या है पूरा मामला
X

Lucknow Today News: राजधानी में राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के 59 वर्षीय प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र ने शनिवार रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी घर के दूसरे कमरे में मौजूद थीं और बेटा कार्रिकेय अपनी बीमार सास को देखने अस्पताल गए हुए थे।

सुधाकांत मिश्र पिछले 15 सालों से डिप्रेशन में चल रहे थे

बेटे कार्तिकेय मिश्र रात में घर लौटे तो उन्होंने पिता के कमरे का दरवाजा बंद देखे खिड़की से झांका खिड़की से देखने पर पिता द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी हुई। कार्तिकेय ने आननफानन परिजनों को बुलाकर किसी तरह दरवाजा खोला और सुधाकांत को लखनऊ के शेखर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आसपास के रहने वाले लोगों का कहना है कि सुधाकांत मिश्र पिछले 15 सालों से डिप्रेशन में चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। वह रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे थे। वहीं इस सुसाइड की घटना से सभी सन्न हैं।

परिवार के सभी लोग घटना को लेकर हैरान हैं

कार्तिकेय के मुताबिक पिता डिप्रेशन के कारण अक्सर आत्महत्या की बातें करते थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वे ऐसा गंभीर कदम उठा लेंगे। वहीं इस घटना को लेकर परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमें में हैं। कार्तिकेय मिश्र ने बताया कि उनके पिता सुधाकांत मिश्र हरदोई में तैनात थे और तीन महीने बाद ही सेवानिवृत होने वाले थे। वहीं उनकी मां एचएल स्कूल में टीचर हैं।

क्या कहना है पुलिस का

वहीं इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने बीमारी के चलते ही आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Virat Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Virat Sharma

Virat Sharma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story