हो गई सगाई! प्रिया के आंखों से छलके आँसू, रिंकू-प्रिया की देखें पहली झलक; छाया सियासी रंग

Rinku-Priya engagement: रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की पहली झलक आज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दोनों का लखनऊ में 8 जून 2025 को थाट‑बाट से सगाई समारोह हुआ।

Priya Singh Bisen
Published on: 8 Jun 2025 2:49 PM IST (Updated on: 8 Jun 2025 2:51 PM IST)
Rinku-Priya engagement
X

Rinku-Priya engagement 

Rinku-Priya engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने आज यानी 8 जून राजधानी लखनऊ के एक 5 स्टार होटल में सगाई कर ली। इस खास अवसर पर राजनीति और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, रामगोपाल यादव, इकरा हसन, राजीव शुक्ला जैसे नाम शामिल रहे।

किस वक़्त शुरू हुई सगाई की रस्म?


सगाई की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से हुई, जिसमें जाने-माने मेहमानों ने शिरकत की। दोपहर 12:30 बजे रिंकू और प्रिया की एंट्री हुई और करीब 1 बजे रिंग सेरेमनी की रस्म पूरी हुई। रिंकू ने जब प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक होकर रो पड़ीं। इस भावनात्मक पल को मेहमानों ने तालियों से स्वागत किया।


प्रिया सरोज ने अपने इस खास पल में गुलाबी रंग के लहंगे और रिंकू सिंह सफेद शेरवानी पहनते जिसमें दोनों खूब जच रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री की और मीडिया के लिए शानदार पोज भी दिए। रिंकू की बहन नेहा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर भाई के साथ एक फोटो साझा की, जिसमें वे माता के मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें रिंकू-प्रिया की सगाई की खूबसूरत वीडियो जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर साथ एंट्री कर रहे हैं...

कौन हैं प्रिया सरोज?


प्रिया सरोज 26 साल की युवा सांसद हैं, जो मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से निर्वाचित हुई हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी सपा के वरिष्ठ नेता हैं और तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। प्रिया पेशे से अधिवक्ता हैं और वो अपने पहले संसदीय के तौर पर कार्यरत है।

दोनों की मुलाकात कैसे हुई ?


प्रिया और रिंकू की पहली मुलाकात एक पारिवारिक दोस्त के माध्यम से हुई थी। प्रिया की दोस्त के पिता जो खुद एक क्रिकेटर हैं, उन्होंने दोनों की जान-पहचान कराई। एक साल से ज्यादा वक़्त तक चली दोस्ती के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से शादी का निर्णय लिया।

रिंकू-प्रिया की शादी कब और कहां होगी ?

रिंकू और प्रिया की शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी। यह आयोजन एक पारंपरिक अंदाज और खूबसूरत तरीके से आयोजित किया जायेगा, लेकिन इसमें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड, राजनीति और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दे, आज इस हाई प्रोफाइल सगाई ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है और फैंस लगातार ने दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story