राजनीति-क्रिकेट जगत का मेल! इस फाइव स्टार होटल में आज होगी प्रिया और रिंकू की इंगेजमेंट

Rinku Priya Engagement: प्रिया और रिंकू की रिंग सेरेमनी में 300 से ज्यादा वीवीआईपी अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसी बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Jun 2025 11:24 AM IST
Rinku Priya Engagement
X

Rinku Priya Engagement

Rinku Priya Engagement: राजनीति और क्रिकेट जगत की दो चर्चित हस्तियों सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रविवार को राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में इंगेजमेंट होगी। प्रिया और रिंकू की रिंग सेरेमनी में 300 से ज्यादा वीवीआईपी अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसी बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है।

इसके साथ ही सांसद इकरा हसन और कई केंद्रीय मंत्रियों के भी समारोह में शिरकत करने की उम्मीद जतायी जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले राजधानी लखनऊ में ही क्रिकेट जगत के चाइनामैन कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ बेहद सादे अंदाज में इंगेजमेंट की थी।

बंगले में शिफ्ट हुआ रिंकू सिंह का परिवार

रविवार को प्रिया सरोज के साथ सगाई से पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह का पूरा परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित बंगले में शिफ्ट हो गये है। इस बंगले को रिंकू सिंह ने साढ़े तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। शादी होने के बाद सांसद प्रिया सरोज भी इसी बंगले में रहेगीं। रिंकू सिंह के अलावा बंगले में उनके माता-पिता, बहन और भाई भी रहते हैं।

सियासी परिवार से जोड़ा नाता

2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ कर क्रिकेटर रिंकू सिंह खेल जगत के सितारे बन गए थे। अब मैदान के बाद उनका नाता राजनीति जगत से होने जा रहा है।

18 नवंबर को शिव नगरी में होंगे सात फेरे

जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह का विवाह वाराणसी में इसी साल 18 नवंबर को होगा। वाराणसी के होटल ताज में रिंकू और प्रिया सात फेरे लेंगे। विवाह समारोह में क्रिकेट जगत के साथ ही फिल्म, उद्योग और राजनीति की मशहूर हस्तियां शामिल होगीं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story