Shubhanshu Shukla: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान! शुभांशु शुक्ला के नाम पर जल्द स्कॉलरशिप शुरू करेगी सरकार

शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से परिवार के साथ मुलाकात की।

Priya Singh Bisen
Published on: 25 Aug 2025 4:48 PM IST (Updated on: 25 Aug 2025 6:38 PM IST)
Shubhanshu Shukla met cm yogi adityanath
X

Shubhanshu Shukla met cm yogi adityanath

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्रा से वापस लौटे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आज राजधानी लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उनका स्वागत किया। वहीं, आयोजित कार्यक्रम में शुभांशु ने अपने अनुभव बांटें और शाम को सपरिवार सीएम योगी से मुलाकात की।

शुभांशु शुक्ला ने सीएम योगी से मुलाकात की

वहीं, अब अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से परिवार के साथ मुलाकात की। इस मौके पर सीएम योगी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के आज अपने होम डिस्ट्रिक्ट लखनऊ में आने पर उनके सम्मान में लोकभवन में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य समेत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व शुभांशु का पूरा परिवार मौजूद है। मुख्यमंत्री योगी ने शुभांशु शुक्ला को सम्मानित किया।

सीएम योगी ने शुभांशु शुक्ला को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुभांशु शुक्ला ने मुलाकात की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने ऐलान करते हुए कहा की कि उत्तर प्रदेश सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप योजना का जल्द ही शुभारंभ करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे देश के लिए आज की सफलता ही नहीं है बल्कि उस विरासत का अहम भाग है जो कि हमारे जीन्स में पहले से ही शामिल है। ये हमारे देश की अविश्वविसनीय प्रतिभा का ज़ोरदार प्रदर्शन है। शुभांशु का अनुभव हमारे देश के अंतरिक्ष के क्षेत्र से जुड़े अन्य मिशन में सहायता करेगा। उनके अनुभवों से हमारी नई पीढ़ी सीखेगी।

शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा ने युवाओं के लिए नए अवसर खोले - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फील्ड अभी तक हम लोगों के लिए बेहद अनजान था। जलवायु परिवर्तन से पूरा विश्व जूझ रहा है। कहीं वर्षा तो कहीं सूखा पड़ा है। फसलचक्र पर प्रभाव पड़ रहा है। आकाशीय बिजली से भी आमजन को बहुत नुकसान हुआ है। इस मार्ग में हम अच्छा प्रबंधन कर सकते हैं। यह मौक़ा ग्रुप कैप्टन शुभांशु के रूप में हमारे पास ही है। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हमारे देश के सभी युवाओं के लिए साइंस और टेक्नालॉजी में नये अवसर लाएगा।

शुभांशु ने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की - सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अंतरिक्ष यात्रा के वक़्त 18 दिनों में शुभांशु ने 300 से भी ज्यादा बार पूरी पृथ्वी की परिक्रमा कर चुके हैं। ऐसे बहुत सारे लोग लखनऊ में रह रहे हैं जो कि अपने पूरे जीवन में पूरा लखनऊ भी नहीं घूम पाते। शुभांशु ने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की और ये बेहद यह अद्भुत है।

शुभांशु उत्तर प्रदेश के पहले नागरिक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष तक की यात्रा की

सीएम योगी ने इस सगंडार मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन वी नारायणन का ऐतिहासीक रूप से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शुभांशु उत्तर प्रदेश के पहले नागरिक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष तक की यात्रा की जो कि हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभांशु के पिता उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके संस्कारों के कारण ही शुभांशु ने यह उपलब्धि हासिल की है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story