Lucknow News: RML में दो अहम नियुक्तियां, डॉ. विक्रम सिंह बने नए सीएमएस, अरविंद सिंह को मिली चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी

Dr Ram Manhor Lohia Hospital: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में सोमवार को दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां की गईं।

Virat Sharma
Published on: 16 Jun 2025 9:08 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow Today News: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में सोमवार को दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां की गईं। बता दें कि यह कदम संस्थान की उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाओं और सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष रहे प्रो. डॉ. विक्रम सिंह संस्थान को अब नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रो. डॉ. अरविंद सिंह, जो सामुदायिक चिकित्सा विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, अब चिकित्सा अधीक्षक के पद की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों का संस्थान में सेवाओं का लंबा और समर्पित अनुभव रहा है। वे पूर्व में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, परिश्रम और प्रतिबद्धता के साथ करते आए हैं। उनके नेतृत्व में लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने चिकित्सीय, शैक्षणिक और प्रबंधन के क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।




डॉ. अजय कुमार सिंह ने दो वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक किया

इन नियुक्तियों को दोनों डॉक्टरों के संस्थान के प्रति दीर्घकालिक योगदान और समर्पण की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है। यह अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने नवीन उत्तरदायित्वों में भी संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और मरीजों की देखभाल में गुणवत्ता और अधिक तक सुधार लाएंगे। वहीं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह ने दिनांक 15 जून 2025 को अपना दो वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया। उनके कार्यकाल को भी संस्थान में कई सकारात्मक बदलावों और उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा।

संस्थान के निदेशक ने दी बधाई

राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने दोनों नव-नियुक्त अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Virat Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Virat Sharma

Virat Sharma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story