Lucknow News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ सड़क पर उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर! हजरतगंज चौराहे पर फूंका पाकिस्तान का पुतला, लगे मुर्दाबाद के नारे

Lucknow News: बुधवार शाम कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गये निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने व पाकिस्तान तथा आतंकवादियों के विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में एक पदयात्रा निकाली गई।

Hemendra Tripathi
Published on: 30 April 2025 7:00 PM IST (Updated on: 30 April 2025 7:04 PM IST)
Lucknow News
X

union minister kaushal kishore against pakistan pahalgam terror attack effigy of pakistan was burn hazratganj lucknow 

Lucknow News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देशभर के लोगों का गुस्सा फूट रहा है। दफ्तरों से लेकर चौराहों तक लोग आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते हुए नारेबाजी के साथ साथ पुतला दहनकर अपने आक्रोश को जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार शाम कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गये निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने व पाकिस्तान तथा आतंकवादियों के विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में एक पदयात्रा निकाली गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर व उनके समर्थकों में हजरतगंज चौराहे पर पहुंचकर पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा।

परिवर्तन चौक से लेकर GPO तक निकली पद यात्रा, चौराहे पर फूंका पुतला

पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली गई मोमबत्ती पदयात्रा लखनऊ में परिवर्तन चौक स्थित महान क्रान्तिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा से शुरू होकर GPO स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर खत्म हुई। मोमबत्ती पदयात्रा करके पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा मौके पर ही पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा गया, यह सुनियोजित कृत्य था।

अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का आया समय: कौशल किशोर

पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि पाकिस्तान न केवल आतंकवादियों को पनाह दे रहा है बल्कि भारत में आतंकवादी हमला भी कर रहा है। अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। पदयात्रा में 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंकवाद का सफाया करो, देश की जनता आपके साथ है व पाकिस्तान को सबक सिखाओ, भारतवासी आपके साथ एकजुट हैं, शहीदों को नमन पाकिस्तान व आतंकवाद का होगा दमन' जैसे जोरदार नारे भी लगाए गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने नृशंस कृत्य की निंदा करते कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों को जिस बर्बरता से आतंकवादियों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया, वह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना है।

1 / 1
Your Score0/ 1
Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.com

Next Story