UP Congress कार्यालय में नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन, राहुल गांधी को धमकी मामले में अजय राय...

UP Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच नौ दुर्गा का स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं के पांव पखारे और आरती उतारी।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 29 Sept 2025 8:40 PM IST
Kanya pujan in UP Congress office
X

Kanya pujan in UP Congress office (Photo: Newstrack)

UP Congress: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि इसमें भारत की विशिष्ट गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा भी देखने को मिला है। कन्या पूजन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक अन्य महत्वपूर्ण विषय पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने केरल भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा एक लाइव डिबेट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मार देने की धमकी देने वाले बयान को निहायत घटिया, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने परंपराओं का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को शुरू किया। उन्होंने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच नौ दुर्गा का स्वरूप मानी जाने वाली कुमारी कन्याओं के पाँव पखारे और उनकी आरती उतारी। इस दौरान बटुकों ने मंत्रोच्चार किया। जिसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने कन्याओं का श्रृंगार कर प्रेमपूर्वक भोजन कराया। पूजन पूर्ण होने के उपरांत, अजय राय ने कन्याओं को वस्त्र, दक्षिणा आदि भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डे द्वारा किया गया। इस आयोजन में सर्वधर्म समभाव की भावना भी देखने को मिली। हिंदू धर्म के साथ-साथ, मुस्लिम धर्म को मानने वाले कार्यकर्ताओं ने नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं को उपहार स्वरूप श्रद्धा अनुसार दान दक्षिणा भेंट की।


राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा की मांग

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा से प्रिंटू महादेव को पार्टी से निष्कासित करने और केरल पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रिंटू महादेव का बयान भाजपा और संघ के हिंसक प्रवृत्ति वाले मूल चरित्र को दर्शाता है। अजय राय ने आगे कहा कि इन्होंने 1948 में भी एक गांधी के सीने पर गोली मारी थी, आज फिर जब एक गांधी देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, तो उस गांधी के भी सीने पर गोली मार देना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये हिंसक बयान और शासन की लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है। अजय राय ने सरकार से राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा जल्द से जल्द बहाल करने की मांग दोहराई है। कांग्रेस पार्टी ने प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।



1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Former Reporter Mail ID - prashantdixit916917@gmail.comprashantdixit916917@gmail.com

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story