जेल की दीवार फांदकर भागा... 7 साल से चल रहा था फरार, 2 लाख के इनामी को यूपी STF ने किया गिरफ्तार

UP STF Arrests Most Wanted Criminal Sumit Kumar with 2 Lakh Bounty After 7 Years on the Run

Hemendra Tripathi
Published on: 25 Sept 2025 6:43 PM IST
Lucknow News
X

UP STF Arrests Most Wanted Criminal Sumit Kumar with 2 Lakh Bounty After 7 Years on the Run

UP News: उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधियों की धड़पकड़ व अपराध पर लगाम लगाने में जुटी यूपी पुलिस के साथ-साथ यूपी STF की टीम भी तेजी के साथ एक्टिव मोड में आ चुकी है। इसी बीच यूपी STF की टीम ने 7 साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी व 2 लाख के इनामी सुमित कुमार को गुरुवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी सुमित 2018 में बदायूँ जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था और तब से पुलिस को चकमा देकर देशभर में ठिकाने बदलता रहा। उस पर मुरादाबाद में 2015 में ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र उर्फ भूरा की हत्या सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फरारी के दौरान वह दिल्ली, मेरठ, तमिलनाडु, असम और नेपाल तक छिपकर रह चुका था।

जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ था कुख्यात अपराधी

यूपी STF की टीम ने बताया कि अभियुक्त सुमित कुमार मुरादाबाद के हजरतनगर गढ़ी का रहने वाला है। साल 2014 में उसके भाई रिंकू की हत्या ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र उर्फ भूरा ने करवाई थी। इसी का बदला लेने के लिए सुमित ने 2015 में कचहरी परिसर, मुरादाबाद में योगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह जेल गया और फिर 2018 में बदायूँ जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। फरारी के बाद से वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा था ताकि पुलिस पकड़ न सके।

देशभर में ठिकाने बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा

जांच में पता चला कि आरोपी सुमित फरार होने के बाद दिल्ली, मेरठ, तमिलनाडु, असम, उड़ीसा और नेपाल तक गया। हर जगह उसने अलग पहचान बनाकर रहना शुरू किया लेकिन पुलिस की दबिश को देखते हुए अक्सर ठिकाने बदलता रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बसों, ट्रेनों और ट्रकों से सफर करता और अपनी लोकेशन बदलता रहता था। लंबे समय तक फरारी में रहने के बाद उसने नेपाल जाकर स्थायी रूप से छिपने का प्लान बनाया था। इसी दौरान वह बरेली से पीलीभीत होते हुए टनकपुर की ओर बढ़ रहा था कि एसटीएफ ने उसे धर दबोचा।

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, अपराध जगत में खलबली

मुखबिर की सूचना पर एएसपी अब्दुल कादिर के पर्यवेक्षण और इंस्पेक्टर धूम सिंह की टीम ने घेराबंदी कर 2 लाख के इनामी सुमित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुरादाबाद और बदायूँ में हत्या, असलहा अधिनियम और जेल से फरारी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे सिविल लाइंस थाने, बदायूँ में दाखिल किया गया है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से अपराध जगत को बड़ा झटका लगा है और लंबे समय से फरार इनामी के पकड़े जाने से STF की साख और मजबूत हुई है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story