UP Weather Today: तैयार हो जाइए! 20 जून से बदलेगा यूपी का मौसम, झमाझम होगी बारिश, किसानों और यात्रियों के लिए अलर्ट!

UP Weather Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) और क्षेत्रीय मौसम केंद्रों के मुताबिक, प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुका है और अब झमाझम वर्षा की आशंका जताई जा रही है।

Priya Singh Bisen
Published on: 20 Jun 2025 6:00 AM IST (Updated on: 20 Jun 2025 6:01 AM IST)
UP Weather Today
X

UP Weather Today

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 20 जून को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और क्षेत्रीय मौसम केंद्रों के मुताबिक, प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुका है और अब झमाझम वर्षा की आशंका जताई जा रही है। विशेषतौर पर पूर्वी और मध्य यूपी में मौसम पूरी तरह से नमीभरा और वर्षा युक्त रहेगा, जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

मानसून ने दी दस्तक

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि 19 से 20 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। इस अनुमान के मुताबिक, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर और आसपास के जिलों में वर्षा की अच्छी आशंका है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और तेज़ हवाएं चलने का अलर्ट भी दिया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम

जहां पूर्वी यूपी में वर्षा की शुरुआत हो चुकी है, वहीं पश्चिमी यूपी जैसे लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा और मेरठ में भी आज यानी 20 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर के समय कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या स्थानीय स्तर पर वर्षा की संभावना बन रही है। हालांकि यहां मानसून के पूर्ण रूप से सक्रिय होने में 1 या 2 दिन का समय और लग सकता है।

तापमान में गिरावट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 20 जून को ज्यादातर तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वर्षा और बादलों के कारण दिन के समय की गर्मी में काफी राहत मिलेगी। लू का प्रकोप अब कम होता जाएगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है।

किसानों और यात्रियों के लिए खास सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सुझाव दिया है कि वे वर्षा को ध्यान में रखते हुए बुआई की तैयारी शुरू कर सकते हैं। वहीं, यात्रियों को सलाह दी गई है कि तेज वर्षा की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम अपडेट पर नज़र बनायें रखें।

आज 20 जून यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और कई जिलों में वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम ठंडा, सुहावना और नमीभरा रहने की पूरी सम्भावना है। मौसम विभाग की चेतावनियों और अलर्ट्स पर ध्यान देना आवश्यक होगा ताकि किसी भी स्थिति में सतर्क रहा जा सके।

1 / 4
Your Score0/ 4
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story