शौचालय में धुसकर किशोरी तीमारदार से छेड़छाड़,जांच कमेटी गठित

Lucknow News: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में महिला तीमारदार से हुई छेड़छाड़। सफाई कर्मी ने शौचालय में घुसकर पकड़ा हाथ ।

Shubham Pratap Singh
Published on: 6 Sept 2025 7:42 PM IST
Lucknow News
X

Balrampur Hospital ( File Photo)

Lucknow News: शनिवार को बलरामपुर अस्पताल एक शर्मनाक मामला हुआ। अस्पताल की न्यू बिल्डिंग में भर्ती मरीज के साथ आई महिला तीमारदार से अस्पताल में तैनात एक सफाई कर्मी ने छेड़छाड़ की। इसके बाद जब वह शौचालय गई तो सफाईकर्मी वहां भी पहुंच गया और अंदर से दरवाजा बंद करने की कोशिश में तीमारदार को चोट लग गई। इसके बाद उसने चीख पुकार मचाना शुरू किया जिसको सुनकर आसपास के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने आउटसोर्स पर तैनात सफाईकर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

किशोरी से हुई थी छेड़छाड़

ठाकुरगंज निवासी किशोरी के परिवार का एक सदस्य बलरामपुर अस्पताल की न्यू बिल्डिंग में भर्ती है। तीमारदार उनके पास थी। इसके कुछ देर बाद वह पहले तल पर बने शौचालय में दाखिल हुई। वहां पहले से सफाईकर्मी मौजूद था, जो कि सफाई कर रहा था। किशोरी का आरोप है कि अंदर दाखिल होते ही सफाईकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया। अंदर से शौचालय का दरवाजा बंद करने लगा। इस पर उसकी हाथापाई हो गई। जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां से भागने की कोशिस करी जिसके चलते उसे चोट लग गई। उसके खून भी निकल आया।

अनिल नाम का था सफाईकर्मी

किशोरी की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग और दूसरे कर्मचारियों के साथ सुरक्षा गार्ड भी पहुंच गए। इन लोगों ने मौके से ही सन फैसिलिटी की ओर से आउटसोर्स पर तैनात सफाई कर्मचारी अनिल को पकड़ लिया। परिवारीजनों की शिकायत पर उसे तुरंत ही अस्पताल मुख्य गेट पर तैनात वजीरगंज थाने की पुलिस चौकी के सुपुर्द कर कर दिया। पीड़ित परिवारीजन ने बताया कि इस घटना से किशोरी काफी डरी हुई है। अस्पताल प्रशासन को कर्मचारियों के चरित्र आदि की जांच कर उन्हें भर्ती करना चाहिए। अस्पताल के अंदर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। आरोप है कि परिसर में लगे सीसीटीवी सुचारू रूप से चल नहीं रहे है।

सेवा कर दी गई है समाप्त

बलारामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ.हिमांशु चर्तुवेदी ने बताया कि कर्मचारी निजी एजेंसी के तहत आउटसोर्स पर तैनात था। आरोपी कर्मचारी अनिल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। निजी एजेंसी को कर्मचारियों के चयन को लेकर सख्त हिदायत दी गई है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shubham Pratap Singh
ABOUT THE AUTHOR

Shubham Pratap Singh

Former Reporter Mail ID - sbshubhampratapsingh@gmail.comsbshubhampratapsingh@gmail.com

Shubham Pratap Singh is a Former Reporter at Newstrack.com.

Next Story