प्रॉपर्टी विवाद से परेशान युवक CM योगी के आवास के पास पहुंचा... सुसाइड करने का किया प्रयास, जांच में जुटी लखनऊ पुलिस

UP News: राजधानी के सबसे हाईटेक और VVIP क्षेत्र के तौर पर देखे जाने वाले गौतमपल्ली इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मुख्यमंत्री आवास के पास ही सुसाइड करने का प्रयास किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 19 Aug 2025 1:31 PM IST
प्रॉपर्टी विवाद से परेशान युवक CM योगी के आवास के पास पहुंचा... सुसाइड करने का किया प्रयास, जांच में जुटी लखनऊ पुलिस
X

 Lucknow property dispute News

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी के सबसे हाईटेक और VVIP क्षेत्र के तौर पर देखे जाने वाले गौतमपल्ली इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मुख्यमंत्री आवास के पास ही सुसाइड करने का प्रयास किया। युवक को संदिग्ध अवस्था में देखकर आसपास मौजूद सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बिना देरी किए युवक को सुसाइड करने से रोक लिया और पूछताछ के लिए गौतम पल्ली थाने ले आए। बताया जाता है कि युवक प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद से परेशान था, जिसे लेकर पुलिस की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिसके चलते युवक ने सुसाइड का फैसला लिया।

मोटा कंबल लेकर पहुंचा था युवक, आत्महत्या का किया प्रयास

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह एक युवक अपने साथ एक मोटा कंबल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवास के पास पहुंचा और सुसाइड का प्रयास करने लगा। युवक को देखकर आसपास सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को सुसाइड करने से रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस युवक को लेकर गौतम पल्ली थाने पहुंची।

प्रॉपर्टी विवाद से परेशान था युवक, नहीं मिल रहा था न्याय

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक काफी लंबे समय से प्रॉपर्टी विवाद से चलते मानसिक तनाव में जा रहा था। जिसके चलते वह काफी परेशान था। बताया जाता है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिसके चलते युवक ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के पास सुसाइड करने का फैसला लिया। हालांकि, पुलिस युवक से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के पास से बरामद हुए दस्तावेज और तथ्यों की भी जांच की जा रही है। इस मामले की जानकारी आलाअधिकारियों को दे दी गई है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story