Mathura News: करणी सेना की बड़ी पहल, मंदिर धन के रखरखाव पर उठाएगी आवाज

Mathura News: करणी सेना मंदिरों के धन के रखरखाव और धर्मार्थ उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देगी

Amit Sharma
Published on: 27 Oct 2025 10:56 AM IST
X

Mathura News: गोवर्धन चौराहा स्थित क्षत्रिय करणी सेना के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजयपाल ठाकुर के नेतृत्व में संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में करणी सैनिकों ने भाग लिया।बैठक के दौरान पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। संगठन की मजबूती एवं विस्तार के उद्देश्य से दो नई नियुक्तियाँ भी की गईं — जिनमें एक सनातन प्रकोष्ठ में तथा दूसरी जिला टीम में की गई।

जिला अध्यक्ष विजयपाल ठाकुर ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों से आगामी गतिविधियों को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए। उन्होंने कहा कि करणी सेना शीघ्र ही मंदिरों में जमा हो रहे धन के रखरखाव और उसके धार्मिक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगी एवं वार्ता के माध्यम से जनता को अवगत कराएगी।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज और धर्म के हित में कार्य करना है तथा मंदिरों के धन का उपयोग धर्म एवं समाज सेवा के कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करना करणी सेना की प्राथमिकता है।

विजयपाल ठाकुर की अध्यक्षता में मासिक बैठक

गोवर्धन चौराहा स्थित करणी सेना कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजयपाल ठाकुर की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इसमें कई करणी सैनिक शामिल हुए। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आने वाले कार्यक्रम तय किए गए। संगठन को मजबूत करने के लिए दो नई नियुक्तियां भी की गईं।

अध्यक्ष ने बताया कि करणी सेना जल्द ही मंदिरों में जमा धन के रखरखाव और धार्मिक कार्यों में उपयोग सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देगी और प्रेस के सामने अपनी बात रखेगी। उन्होंने कहा कि समाज और धर्म की सेवा संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

1 / 2
Your Score0/ 2
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story