TRENDING TAGS :
Mathura News: मथुरा प्रशासन ने त्योहारों को लेकर बनाई रणनीति, सुरक्षा, सफाई और व्यवस्था पर फोकस
Mathura News: मथुरा में गांधी जयंती से गोवर्धन पूजा तक आने वाले सभी त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। अधिकारियों की बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।
Mathura News
Mathura News: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मथुरा प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गांधी जयंती, विजयदशमी, अहोई अष्टमी, छोटी दिवाली, दीपावली और गोवर्धन पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है।इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने की। बैठक में जिले के सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्य मंदिरों के रिसीवर मौजूद रहे
बैठक में एडीएम पंकज वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।"यातायात व्यवस्था को लेकर भी खास निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को पहले से रूट प्लानिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की योजना तैयार करने के लिए कहा गया है।बैठक में मंदिरों के रिसीवरों को निर्देश दिए गए कि वे मंदिर परिसरों में व्यवस्था, साफ-सफाई, और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्थायी और वैकल्पिक प्रबंध किए जाएं।
एडीएम प्रशासन ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि मथुरा में सभी पर्व शांति से संपन्न हों।"उन्होंने यह भी कहा कि हर विभाग को अपनी जिम्मेदारी समय से पूरी करनी होगी, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बैठक के अंत में सभी विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और प्रशासनिक निगरानी में सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।


