TRENDING TAGS :
Mathura News: मथुरा में तीन दिवसीय रंगारंग महोत्सव, कान्हा जन्मोत्सव को लेकर दी बधाइयां
Mathura News: मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद और श्यामा ब्रज कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय रंगारंग लोकगीत महोत्सव का आयोजन किया गया।
Mathura News
Mathura News: मथुरा ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्यामा ब्रज कला मंच की ओर से अरुण रावल के नेतृत्व में मथुरा में तीन दिवसीय रंगारंग लोकगीत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को समर्पित है शहर के सभी प्रमुख चौराहों और जगह-जगह पर इस महोत्सव धूम की झलकियां दिखाई दे रही हैं। जगह-जगह लोगों के बीच बधाइयां और पकवान बांटे जा रही हैं। पूरा मथुरा जन्माष्टमी की रौनक और उल्लास से भरा हुआ है।
महोत्सव में ब्रज के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और लोकगीतों के जरिए ब्रज की संस्कृति को उजागर किया। कलाकारों का कहना है कि जब से योगी सरकार और मोदी सरकार आई है, तब से मथुरा, अयोध्या और काशी जैसे धार्मिक स्थलों पर भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा लगातार एक के बाद एक आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों से न केवल स्थानीय लोगों को आनंद मिलता है, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी यहां की परंपरा और संस्कृति का रसपान करते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों और युवा कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी संस्कृति को जानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।वहीं मंच के आयोजक विनीत रावत ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साफ-सफाई, पेयजल, प्रसाद और भंडारे की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के कार्यक्रम का आनंद ले सकें।इस आयोजन में ब्रजवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और कान्हा जन्मोत्सव की खुशियां मनाकर अपने जीवन को आनंदमय बना रहे हैं।


