Mathura News: फरह के दीनदयाल धाम मंडल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

Mathura News: स्वतंत्रता दिवस पर फरह ब्लॉक के दीनदयाल धाम मंडल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Amit Sharma
Published on: 13 Aug 2025 10:37 AM IST
Mathura News: फरह के दीनदयाल धाम मंडल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
X

Mathura News

Mathura News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फराह ब्लॉक के दीनदयाल धाम मंडल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ फरह ब्लॉक परिसर से हुआ, जो मुख्य बाजार से होते हुए फराह देवी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे की शान से वातावरण गूंज उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से क्षेत्र में देशभक्ति का जोश और उमंग फैल गई। तिरंगा यात्रा में सभी प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए चल रहे थे, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि हर घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व को सफल बनाएं। वहीं विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को पूरा करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, जिला महामंत्री महिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष निहाल सिंह चौधरी, अशोक शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश तरकर, मंडल महामंत्री परमानंद अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष भोला ऊर्फ धर्मेंद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, विनोद कुमार, रामजीत, रवीन्द्र सिंह रौतन और हरिपाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस कर्मियों ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश फैलाया और लोगों के हृदय में देशभक्ति की लौ और प्रज्वलित कर दी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story