Mathura News: फिसलन भरे रास्ते पर छात्रों का फूटा गुस्सा, गंगाजल प्लांट के डंपरों पर जताया आक्रोश

Mathura News: थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत जरारा पंचायत से लेकर बेरा पंचायत तक लगभग एक किलोमीटर लंबा रास्ता बेहद खस्ताहाल हो चुका है। बरसात के कारण सड़क पर जलभराव, गड्ढे, टूटी सड़क और गंगाजल जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य में लगे भारी डंपरों की आवाजाही ने रास्ते की हालत और भी खराब कर दी है।

Amit Sharma
Published on: 6 Aug 2025 6:00 PM IST
Mathura News: फिसलन भरे रास्ते पर छात्रों का फूटा गुस्सा, गंगाजल प्लांट के डंपरों पर जताया आक्रोश
X

Mathura News: थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत जरारा पंचायत से लेकर बेरा पंचायत तक लगभग एक किलोमीटर लंबा रास्ता बेहद खस्ताहाल हो चुका है। बरसात के कारण सड़क पर जलभराव, गड्ढे, टूटी सड़क और गंगाजल जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य में लगे भारी डंपरों की आवाजाही ने रास्ते की हालत और भी खराब कर दी है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है।इस रास्ते पर स्थित श्री गांधी कृषक इंटर कॉलेज में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, जो जरारा, सिकंदरपुर, जरेलिया, सीसागढ़ी, लोही, मरहला आदि गांवों से यहां शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। बीते दिन बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन की वजह से कक्षा 11वीं की दो-तीन छात्राएं फिसल गईं, जिससे उनकी ड्रेस खराब हो गई। इस घटना से गुस्साए छात्रों ने स्कूल जाना बंद कर दिया और गंगाजल प्लांट के वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों ने मांग की कि जब तक स्कूल जाने वाला रास्ता ठीक नहीं किया जाता, तब तक वे स्कूल नहीं आएंगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल के प्रधानाचार्य रोहतास सोलंकी और शिक्षक स्टाफ ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझा-बुझाकर आश्वासन दिया, जिसके बाद रास्ता सुचारू रूप से चालू हो सका।

प्रधानाचार्य रोहतास सोलंकी ने दूरभाष पर बताया कि जरारा से बेरा तक की सड़क की हालत गंगाजल प्लांट के डंपरों के कारण खराब हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल जीवन मिशन प्लांट बेरा के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक ठाकुर ने बताया कि बरसात के चलते सड़क की हालत बिगड़ी है। जल्द ही गांव जरारा से कॉलेज तक का रास्ता ठीक कराया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story