Mathura News: गाजे-बाजे के साथ निकली यादव समाज की शोभायात्रा

Mathura News: लाला कन्हैया के जयकारे लगाते यादव कुलीन महिला -पुरुष आनंद कंद कन्हैया लाल की झांकियों पर बलिहारी होते नजर आए।

Amit Sharma
Published on: 17 Aug 2025 8:50 PM IST
Mathura Yadav Samaj Krishna Janmashtami Shobhayatra 2025
X

गाजे-बाजे के साथ निकली यादव समाज की शोभायात्रा (Photo- Newstrack)

Mathura News: मथुरा। यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की परंपरागत शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। भरतपुर गेट से शुरु हुईं शोभायात्रा ज्यों -ज्यों नगर में बढ़ी माहौल भक्तिमय हो गया। लाला कन्हैया के जयकारे लगाते यादव कुलीन महिला -पुरुष आनंद कंद कन्हैया लाल की झांकियों पर बलिहारी होते नजर आए।

जय जय यादव जय जय माधव की जय कारे गूंजे

श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में निकली शोभायात्रा का शुभारंभ विश्व विख्यात कृष्ण भक्त लिरी बहन-प्रवीण भाई माडम अहीर जामनगर गुजरात एवं ओज के राष्ट्रीय कवि मंनवीर मधुर ने पूजा अर्चना का शुभारंभ किया। साथ में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव, जिलाध्यक्ष पूनम यादव, महानगर अध्यक्ष अंजू यादव, शोभायात्रा के संस्थापक प्रहलाद यादव, वरिष्ट समाज सेवी राजबाला यादव आदि ने भी ब्रज शैली पर आधारित झांकियों का पूजन किया।

शोभायात्रा में यादव समाज के सभी गणमान्य लोगों ने भाग लिया। भरतपुर गेट, होली गेट होते हुए द्वारकाधीश , छत्ता बाजार, चौक बाजार होते हुए शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा से पूर्व गुरु कृपा सदन के हाल में अहिराणियों ने भजन कीर्तन के साथ शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। शोभायात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरी शंकर राजू -अंकिता यादव, रवि , संजय, मोहनी यादव, राहुल, धर्मवीर, सूरजभान अड़ींग आदि सैकड़ों यादव बंधुओं ने भाग लिया।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story