TRENDING TAGS :
कटरा में भूस्खलन से हुई दो बहनों की मौतः जम्मू से आया नीरा का शव, फूट-फूटकर रोए परिजन
Meerut News: वैष्णो देवी यात्रा में मेरठ की दो बहनों की मौत, शव घर पहुंचा
Vaishno devi yatra accidend
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना में वैष्णो देवी यात्रा पर गए मवाना के मोहल्ला तिहाई के परिवार पर मंगलवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता के दर्शन के लिए जा रही दो बहनों की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीरा वर्मा और उनकी बहन चांदनी के रूप में हुई है। हादसे के वक्त नीरा का पति अमित वर्मा और 9 वर्षीय बेटी विधि बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद गुरुवार को नीरा का शव मवाना लाया गया। अमित और उनकी बेटी भी वापस घर पहुंचे। शव पहुंचते ही मोहल्ला तिहाई में शोक का माहौल छा गया। समाचार लिखे जाने समय तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
मोहल्ला तिहाई निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर उनका पुत्र अमित वर्मा (40) अपनी पत्नी नीरा (35) और बेटी विधि वर्मा (10) के साथ घर से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए निकले थे। अमित वर्मा के साथ खेकड़ा बागपत निवासी अमित का साढू व साली भी गए थे। इनकी सोमवार को शाम के समय दिल्ली से ट्रेन थी। अमित वर्मा ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। दर्शन के रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरी।
वह बेटी विधि का हाथ पकड़कर भागे, लेकिन उनकी पत्नी नीरा और साली चांदनी पीछे रह गईं और हादसे का शिकार हो गईं। इससे ज्यादा कहने की स्थिति में अमित वर्मा नहीं थे। यह परिवार सोमवार को ही माता के दर्शन के लिए गया था। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुर अशोक वर्मा और सास माया देवी समेत पूरा परिवार शोक में डूबा है। बड़ी संख्या में नगरवासी मृतकों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।अमित वर्मा बिबिया वाले मंदिर के पास सुनार की दुकान करते हैं, जबकि पिता अशोक वर्मा की चाट की दुकान है।


