Meerut News: मेरठवासियों की उत्सुकता चरम पर: ‘नमो भारत’ और मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ दशहरे के बाद संभव

Meerut News: मेरठ में ‘नमो भारत’ और मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन दशहरे बाद होने की संभावना, पीएम मोदी शताब्दीनगर से हरी झंडी दिखा सकते हैं।

Sushil Kumar
Published on: 30 Sept 2025 8:44 PM IST
Curiosity of Meerut residents at peak: Namo Bharat and Metro train launch likely after Dussehra
X

मेरठवासियों की उत्सुकता चरम पर: ‘नमो भारत’ और मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ दशहरे के बाद संभव (Photo- Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में फिलहाल हर तरफ यही चर्चा है कि ‘नमो भारत’ और मेट्रो ट्रेन का लंबा इंतजार अब कब खत्म होगा। दिन-रात गति से दौड़ती दोनों ट्रेनों को देखकर नागरिक उत्सुक हैं, लेकिन शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है।

शुरुआत में माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को हरी झंडी दिखा सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय की अनुमति न मिलने के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब सूत्रों की मानें तो दशहरे के बाद छह अक्टूबर के बीच किसी भी दिन यह ऐतिहासिक कार्यक्रम हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, शताब्दीनगर स्टेशन से दोनों ट्रेनों का उद्घाटन होने की संभावना सबसे अधिक है। इसके बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। इस जनसभा के लिए स्थल चयन अभी अंतिम नहीं हुआ है।

शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यात्रियों और महिला ऑपरेटरों से बातचीत भी कर सकते हैं। रैली स्थल पर हेलीपैड की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि प्रधानमंत्री पहले हेलीपैड से शुभारंभ स्थल पहुंचें और फिर रैली में शामिल हों।

जानकारी के मुताबिक, इस रैली में लगभग एक लाख लोग शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और एनसीआरटीसी स्थल चयन में विशेष सावधानी बरत रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन के पास शुभारंभ की आधिकारिक जानकारी नहीं है।

मेरठवासियों को मेट्रो ट्रेन और ‘नमो भारत’ के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार

मेरठवासियों में उत्साह चरम पर है। हर कोई शहर में मेट्रो ट्रेन और ‘नमो भारत’ के उद्घाटन के ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि यह कार्यक्रम न केवल यातायात सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि शहर की पहचान को और मजबूती देगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story