TRENDING TAGS :
Meerut News: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, एसओजी और पुलिस की तत्परता से दो आरोपी गिरफ्तार
Meerut News: मेरठ पुलिस की बड़ी सफलता — 24 घंटे में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद
Meerut News: मेरठ पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय देते हुए केवल 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। एसओजी टीम नगर और थाना लालकुर्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कसेरुखेड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही सम्पन्न हुई। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर की सिल्ली और ईंट का टुकड़ा बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को थाना लालकुर्ती पुलिस को कसेरुखेड़ा नाले में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक को बाहर निकाला और उसकी पहचान हरद्वारी, पुत्र श्री नीलाराम, निवासी मारवाड़ी मोहल्ला कसेरुखेड़ा, उम्र 50 वर्ष, के रूप में की। मृतक के सिर और माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। मृतक के भतीजे मोहित की तहरीर के आधार पर थाना लालकुर्ती में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पाया कि आरोपी आकाश उर्फ बुन्दा और अभिषेक उर्फ किन्ना ने ही यह अपराध किया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हरद्वारी से पैसे लेने के लिए उसे नाले में ले जाकर पत्थर और ईंट से हमला किया और फिर उसकी जेब से पैसे निकालकर उसे नाले में फेंक दिया। दोनों आरोपी नशे में थे और दो-तीन बार मारपीट की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी-
आकाश उर्फ बुन्दा, पुत्र बलराम, उम्र 25 वर्ष
अभिषेक उर्फ किन्ना, पुत्र सुरेश भाटी, उम्र 18 वर्ष
बरामदगी:
एक पत्थर की सिल्ली
एक ईंट का टुकड़ा
आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
आकाश उर्फ बुन्दा पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है, जिनमें लूट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। अभिषेक उर्फ किन्ना के खिलाफ भी पहले से कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
थाना लालकुर्ती पुलिस: एसओ हरेन्द्र पाल सिंह, रविन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, रंजीत कुमार, जोगेन्द्र सिंह, दुष्यन्त मलिक, जैब खान।
एसओजी टीम नगर: उ0नि0 मनीष शर्मा, आशुतोष सिंह, मनोज शर्मा, विशाल सोलंकी, अनुज कुमार, पंकज कुमार, दुष्यन्त यादव।
नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि इस तत्पर कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि मेरठ पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

