Meerut News: मेरठ में उदयपुर फ़ाइल की गूंज, पोस्टर जलाने पर भड़के सिरोही, धमकी देने वाले पर मुकदमे की मांग

Meerut News: "मेरठ में उदयपुर फ़ाइल की स्क्रीनिंग के दौरान पोस्टर जलाने के विवाद ने तूल पकड़ा। सचिन सिरोही ने सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के बाद प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।"

Sushil Kumar
Published on: 23 Aug 2025 10:38 PM IST
Meerut News: मेरठ में उदयपुर फ़ाइल की गूंज, पोस्टर जलाने पर भड़के सिरोही, धमकी देने वाले पर मुकदमे की मांग
X

मेरठ में उदयपुर फ़ाइल की स्क्रीनिंग के दौरान पोस्टर जलाने के विवाद ने तूल पकड़ा  (PHOTO: SOCIAL MEDIA )

Meerut News: शनिवार की शाम मेरठ के पीवीएस मॉल में माहौल अलग ही दिखा। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में उदयपुर फ़ाइल की खास स्क्रीनिंग रखी गई। सिनेमा हॉल खचाखच भरा था और फ़िल्म के बाद चर्चा का दौर गरम हो गया।

सिरोही ने मंच से साफ कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उदयपुर फ़ाइल का पोस्टर जलाकर जूतों से कुचला जा रहा है। उन्होंने इसे दिवंगत कन्हैयालाल और पूरे हिन्दू समाज का घोर अपमान बताया। सिरोही बोले, “ये विधर्मी मानसिकता का नंगा नाच है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग है कि ऐसे लोगों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।”

फेसबुक पर धमकियां

मामला यहीं नहीं रुका। सिरोही ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि फ़िल्म को प्रमोट करने और हॉल में दिखाने के बाद से उन्हें फेसबुक पर धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि सादर अली नाम की आईडी से 23 अगस्त की सुबह उन्हें कन्हैयालाल जैसी घटना का शिकार बनाने की धमकी दी गई। सिरोही का कहना है कि इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि ऐसे लोग कभी भी किसी को नुकसान पहुँचा सकते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि इस संबंध में वे कल सिविल लाइन थाने में तहरीर देंगे और मेरठ पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

कार्यक्रम में माहौल जोश से भरा रहा। स्क्रीनिंग देखने पहुंचे एडवोकेट अरुण पुंडीर, कपिल शर्मा, कृष्ण कुमार, विक्की तोमर, अमित कुमार, बालकृष्ण राय, कुलदीप सैनी, प्रिंस, वंदना वर्मा और सत्य प्रकाश त्यागी सहित कई चेहरे सिरोही के साथ एकजुट दिखे।

संगठन का कहना है कि उदयपुर फ़ाइल सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली कहानी है। अब देखना है कि प्रशासन सिरोही की मांग पर कितना कड़ा रुख अपनाता है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story