×

Agra News: वन महोत्सव में मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे, बिल्व, पीपल और नीम के बताए महत्व

Agra News: शनिवार सुबह नगर विकास मंत्री एके शर्मा, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ताज नगरी जोनल पार्क के पास पहुंचे। खाली पड़ी जगह (पार्क) में खुद पीपल के वृक्ष के पौधे का रोपण किया ।

Rahul Singh
Published on: 22 July 2023 5:56 AM GMT
Agra News: वन महोत्सव में मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे, बिल्व, पीपल और नीम के बताए महत्व
X
Agra News (photo: social media )

Agra News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से काम का नहीं है उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव मनाया जा रहा है।पूरे प्रदेश में सरकार ने 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है । अकेले आगरा जिले में 50 लाख वृक्ष लगाए जा रहे हैं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा आगरा प्रवास पर है। शनिवार सुबह नगर विकास मंत्री एके शर्मा, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ताज नगरी जोनल पार्क के पास पहुंचे।

खाली पड़ी जगह (पार्क) में खुद पीपल के वृक्ष के पौधे का रोपण किया । उनके साथ ही बाह की भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने आम, नीम और बिल्व के पौधों का रोपण किया। इस दौरान भाजपा के विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने भी मौजूद रहे अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वन महोत्सव के पावन अवसर पर पूरे राज्य में 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी जिलों में वृक्ष लगाए जा रहे हैं। आगरा में आज मैंने खुद पीपल का पेड़ लगाया है । पीपल का पेड़ साक्षात भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप होता है। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने विल्व नीम और आम के पेड़ लगाए हैं। इन वृक्षों से हमारी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है। पर्यावरण संरक्षित रहता है। नगर विकास मंत्री ने बताया कि आगरा जनपद में 48 लख वृक्षों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है । 42 लाख वृक्ष लगाए जा चुके हैं। 6 लाख वृक्ष लगाया जाना भी शेष है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि हम इस लक्ष्य को बढ़ाकर 50 लाख तक पहुंचाएंगे। जिले में 50 लाख वृक्ष लगाएंगे। जिले की सभी निकायों में 35 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर विकास मंत्री ने शहर के लोगों से भी वृक्ष लगाने की अपील की। कहा कि वह सिर्फ वृक्ष लगाएं नहीं बल्कि उनका पूरा संरक्षण करें। वृक्ष होंगे तभी पर्यावरण संरक्षित रह पाएगा। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल पाएगी।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story