IAS Aunjaneya Kumar Singh: आजम खान के खिलाफ एक्शन लेने वाले आईएएस आंजनेय सिंह फिर चर्चा में, जानें वजह

IAS Aunjaneya Kumar Singh: मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर पद पर तैनात आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 Aug 2025 10:19 AM IST
IAS Aunjaneya Kumar Singh
X

IAS Aunjaneya Kumar Singh

IAS Aunjaneya Kumar Singh: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लेकर चर्चा में आए आईएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर पद पर तैनात आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गयी। जिसके बाद वह मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह को दायित्व सौंपकर अवकाश पर चले गये। साल 2015 में सिक्किम कैडर के आईएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए थे। रामपुर में जिलाधिकारी पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने सपा नेता आजम खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।

चार बार बढ़ायी गयी अफसर की प्रतिनियुक्ति

राज्य सरकार के अनुरोध पर शुरूआत के पांच सालों के बाद आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की पहले दो और फिर एक साल की प्रतिनियुक्ति बढ़ायी गयी। 20 अगस्त 2024 को उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि को फिर एक साल के लिए बढ़ा दिया गया जोकि 14 अगस्त 2025 को खत्म हो गया। प्रतिनियुक्ति अवधि के समाप्त हो जाने के बाद आईएएस आंजनेय कुमार सिंह मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह को कार्यभार सौंप अवकाश चले गये। रामपुर के जिलाधिकारी पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने कई सख्त निर्णय लिये। उन्होंने पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ कई फैसले लिये। इसके बाद उन्हें पदोन्नति भी मिली और वह मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर बना दिये गये।

आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम की रद्द करायी सदस्यता

आईएएस आंजनेय सिंह के एक्शन के बाद आलम यह हो गया था कि हर चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें मुरादाबाद कमिश्नर के पद से हटाने की मांग की जाती है। रामपुर में जिलाधिकारी पद पर तैनाती के बाद आईएएस आंजनेय कुमार सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के कई सख्त निर्णय लिये। उन्होंने चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया। यही नहीं उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की। इसमें पूर्व मंत्री आजम खान के कई करीबी भी शामिल रहे। आंजनेय कुमार सिंह की ही रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने अब्दुल्ला आजम की सदस्यता को रद्द किया था।

कौन हैं आईएएस आंजनेय कुमार सिंह

2005 बैच के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के रहने वाले हैं। मऊ के सलाहाबाद गांव में 31 जुलाई 1976 को उनका जन्म हुआ था। आंजनेय कुमार सिंह के पिता डॉ. महेंद्र सिंह जनपद के डीसीएसके पीजी कॉलेज से भूगोल विभागाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story